फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out in moving dumper, driver escaped by jumping

Ambala News: चलते डंपर में लगी आग, चालक की जान बची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in moving dumper, driver escaped by jumping
मुलाना। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 से गुजर रहे एक डंपर अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते डंपर से उतर कर अपनी जान बचाई । आग ने कुछ ही समय में डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा होने के चलते डंपर पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना से फ्लाईओवर पर लंबा जाम लगा। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस कर्मियों ने जाम को खुलवाया ।
विज्ञापन

डंपर चालक कुलविंदर सिंह निवासी टमनौली ने बताया कि वह डंपर को दोसड़का में सर्विस के लिए ले जा रहा था । जब वह मुलाना फ्लाइओवर पर पहुंचा तो देखा कि डंपर में आग लग गई है। आग लगती देख डंपर चालक ने तुंरत केबिन के सभी स्विच काटे और दमकल विभाग को फोन किया। सूचना पाकर मौके पर डंपर मालिक भरेड़ी निवासी देवेंद्र सिंह कलां पहुंचे। उनके अनुसार उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed