{"_id":"65fcb3e5b8433a40e30061b7","slug":"fire-broke-out-from-electricity-meter-two-girls-were-rescued-by-breaking-window-panes-ambala-news-c-36-1-amb1002-120318-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली मीटर से लगी आग, खिड़की के शीशे तोड़कर दो युवतियों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली मीटर से लगी आग, खिड़की के शीशे तोड़कर दो युवतियों को निकाला
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बीडी स्कूल के निकट एक तीन मंजिला बिल्डिंग के बिजली मीटर में वीरवार दोपहर के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धमाके की आवाज के साथ बिजली गुल हो गई और बिल्डिंग के ऊपर बने कार्यालयों के भीतर धुंआ फैल गया। धुंआ इतना ज्यादा हो गया कि कुछ लोग तो छत के रास्ते दूसरी बिल्डिंग की छत पर चले गए। इस बीच दो युवतियां व एक व्यक्ति कार्यालय में ही फंस गए। मशक्कत के बाद मशीन की बौछार व खिड़की के शीशे तोड़कर धुएं के बीच से दोनों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि वहां फंसा एक अन्य व्यक्ति छत के रास्ते दूसरी बिल्डिंग पर चला गया।
दरअसल, बिल्डिंग के ऊपर कार्यालयों का सीढ़ी से ही नीचे उतरने का मुख्य रास्ता है और उसमें ही बिजली के मीटर में आग लगी हुई थी। ऐसे में न तो वो धुएं में फंसे होने के कारण ऊपर जा पा रहे थे और न ही नीचे आ पा रहे थे। पहले तो वह खिड़की पर आकर मदद की गुहार लगा रहे थे। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी आई और कर्मचारियों ने आग को बुझाया। फिर मशक्कत के बाद खिड़की के शीशे तोड़कर युवतियों को निकाला गया। मकान मालिक रोहित जैन ने बताया कि आग से बिल्डिंग का बिजली मीटर सहित आसपास की तारें पूरी तरह से जल गईं और पानी की मोटर भी जल गई। गनीमत यह रही कि भीतर किराये पर चल रहे कार्यालयों में कोई नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग के बाद बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट को दुरुस्त किया।
-- -- -- -