फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR lodged for occupying bank property

Ambala News: बैंक की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 22 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for occupying bank property
मुलाना। चंडीगढ़ स्थित इंडियन बैंक ने एक फर्नीचर कंपनी और उसके मालिकों के खिलाफ अपनी गिरवी रखी गई संपत्ति पर बार-बार अवैध कब्जा करने और बैंक के सुरक्षा गार्डों को धमकाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंडियन बैंक की स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट शाखा चंडीगढ़ के मुख्य प्रबंधक संदीप राठी की तहरीर के अनुसार मेसर्स अंजना फर्नीचर इंडस्ट्री ने बैंक से लगभग 77 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण का भुगतान न होने के कारण बैंक ने ऋण की वसूली के लिए सरफेसी एक्ट, 2002 के तहत कार्रवाई शुरू की, इसके बाद बैंक को जिला मजिस्ट्रेट, अंबाला के आदेश के बाद 18 दिसंबर, 2024 को संपत्ति का कब्जा मिल गया।
विज्ञापन

हालांकि, इसके बावजूद, आरोपी महिला उसकी सास, पति दिनेश कुमार और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दो बार बैंक की संपत्ति पर अवैध रूप से प्रवेश किया। 23 जनवरी, 2025 को पहली बार आरोपियों ने ताले तोड़कर संपत्ति में घुसपैठ की और वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों को धमकाया। थाना मुलाना में इसकी शिकायत भी दी थी मगर दर्ज नहीं की गई, इसके बाद 18 अगस्त, को दूसरी बार शाम लगभग 4:30 बजे आरोपी महिला पांच से छह अज्ञात व्यक्तियों के साथ फिर से बैंक की संपत्ति में घुस आईं, ताले तोड़े और सुरक्षा गार्डों, आकाश कुमार, कल्याण और प्रदीप को धमकाया। इस बार बैंक ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया है, जिससे कि बैंक बकाया की वसूली के लिए संपत्ति को बेच सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed