फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR lodged against two criminals injured in encounter

Ambala News: मुठभेड़ में घायल दो बदमाशों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two criminals injured in encounter
अंबाला। मुलाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सीआईए-1 और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि अभी दोनों बदमाश अस्पताल में सुरक्षा के बीच उपचाराधीन हैं तो सीआईए-1 उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी दो सगे भाइयों मोनीश व रिहान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कट्टा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए-1 की टीम एसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में साहा चौक पर गश्त चल रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की काली स्पलेंडर बाइक पर दो संदिग्ध युवक हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए साहा-शाहजादापुर टी-पॉइंट पर खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस की गाड़ी देख बदमाश मुलाना की तरफ भागने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed