फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Financial scrutiny for new street lights, meeting will be held now

Ambala News: नई स्ट्रीट लाइट के लिए फाइनेंशियल स्क्रूटनी, अब होगी बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Financial scrutiny for new street lights, meeting will be held now
नगर निगम कार्यालय। संवाद
अंबाला सिटी। शहर में लगने वाली करीब 27 हजार नई स्ट्रीट लाइट एक वर्ष से जंग खा रही हैं। इन स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए निगम ने फाइल चलाई थी। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए फाइनेंशियल स्क्रूटनी हो गई है। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह स्ट्रीट लाइट के रेट अप्रूवल को लेकर निगम अधिकारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक फरवरी माह में होने की संभावना जताई जा रही है। एक वर्ष से कमरे में बंद पड़ी इन लाइट को लगाने के लिए उम्मीद जगी है। प्रदेशभर के कई जिलों में नई स्ट्रीट लाइट लगनी हैं। यह स्ट्रीट एक साथ ही कई जिलों को मिली थी।
विज्ञापन


वहीं, इन लाइट को लगाने के लिए निगम हाउस में भी मुद्दा उठ चुका है। पार्षद भी कई बार लाइट को लगाने के लिए निगम अधिकारियों को कह चुके हैं, मगर स्थिति यह है कि यह लाइट अभी तक नहीं लगाई। यही नहीं निगम इन लाइट की गारंटी भी बढ़वा चुका है।
विज्ञापन


कई बार पार्षद अधिकारियों के सामने दुखड़ा रो चुके

शहर के सेक्टर, कॉलोनी और ग्रामीण क्षेत्र में लाइट न लगने से अंधेरा पसरा है। वार्ड पार्षद भी उनके वार्डों में इन लाइट को लगाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। वार्ड-एक में निगम के ज्यादा गांव आते हैं। इस एरिया में अभी तक स्ट्रीट लाइट के लिए पोल भी नहीं लगाए गए हैं। इन गांवों के लोग कई बार पार्षद व अधिकारियों के समक्ष भी दुखड़ा रो चुके हैं, मगर हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम में शामिल गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पोल भी लगेंगे

दरअसल, निगम के सभी 20 वार्ड में लगाने के लिए नई स्ट्रीट लाइट आई थी। इन स्ट्रीट लाइट की खरीद के लिए टेंडर मुख्यालय स्तर पर हुआ था। इन लाइट को लगाने के लिए निगम ने टेंडर करना था। निगम में शामिल हुए गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पोल भी लगने हैं। स्ट्रीट लाइट के पोल व स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया लाइट आने के बाद ही शुरू हो गई थी, मगर यह एक वर्ष में भी सिरे नहीं चढ़ी।

तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी न स्ट्रीट लाइट लगी न ही पोल : मेहता

नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि सरकार शहरवासियों को अंधेरे में धकेलने का कार्य कर रही हैं। निगम अधिकारियों ने अभी तक शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य नहीं किया, जबकि यह स्ट्रीट लाइट पिछले एक साल से निगम के कमरे में बंद करके रखी गई हैं।
शहर और निगम के गांवों में अंधेरा पसरा है। निगम में आए गांवों की सबसे ज्यादा बुरी स्थिति है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी इन गांवों में न स्ट्रीट लाइट लगी और न ही पोल लगाए गए।


वर्जन

सभी वार्ड में नई स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर दोबारा फाइल चलाई गई है। स्ट्रीट लाइट को लेकर फाइनेंशियल स्क्रूटनी हो गई है। अब रेट अप्रूवल को लेकर चंडीगढ़ में बैठक होनी हैं। इसके बाद निविदा लगाकर शहर में जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी।

एलसी चौहान, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed