फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Filled samples of pulses and tea leaves from Sector 7.

Ambala News: सेक्टर सात से दाल और चायपत्ती के सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Filled samples of pulses and tea leaves from Sector 7.
अंबाला सिटी। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जैविक खाद्य ड्राइव के तहत वीरवार को अंबाला सिटी में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने निर्माणाधीन टीबी अस्पताल के नजदीक से दो दुकानों में चिकन के सैंपल भरे। इसके अलावा सेक्टर सात में स्थित जैविक खाद्य पदार्थों की तीन दुकानों से दाल, चाय पत्ती, शक्कर और उड़द दाल के सैंपल लिए है। जिन्हें पंचकूला और करनाल जांच के लिए भेज दिया गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादयान ने बताया कि जैविक ड्राइव के तहत सरकार के निर्देशों पर ही सैंपलिंग हो रही है। दिवाली से लेकर अब तक विभाग की टीम ने 49 सैंपल भरे हैं। जिनमें से चार की रिपोर्ट सही पाई गई है। अन्य सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed