{"_id":"60affeb18ebc3e8a9c624eb2","slug":"fighting-from-corona-but-now-we-prepare-for-third-web-ambala-news-knl712680113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर से जंग जारी, तीसरी से लड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर से जंग जारी, तीसरी से लड़ने की तैयारी
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सख्ती से बाजारों को बंद करवाना पड़ा। इस दौरान तरह-तरह के दबाए आए। कारोबारियों ने घर के बाहर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी, लेकिन हम फैसले पर अडिग रहे। मैं सभी को यही समझाता रहा कि जिंदा रहेंगे तभी व्यापार करेंगे। आज स्थितियां पूरी तरह से नियंत्रण में हैं, हालांकि कोरोना से अभी जंग जारी है। यह कहना है कि अंबाला में मोदी के फील्ड कमांडर और डीसी अशोक कुमार का। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भी जिले में तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से पहले जिले में 400 ऑक्सीजन बेड की सुविधा थी, लेकिन सरकार और जनता के सहयोग से हमने अब तक 1080 बेड ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कर दी है। सद्दोपुर में 200 ऑक्सीजन बेड रिजर्व कर दिए हैं। आपात परिस्थितियां आती हैं तो इस सेंटर को शुरू कर सकते हैं। इस तरह करीब 1300 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कर चुके हैं।
यही नहीं जिले के सरकारी अस्पतालों में पहले 14 वेंटिलेटर थे जिनकी संख्या बढ़ाकर 40 हो गई हैं। इसी तरह 45 बाईपेप की संख्या अब 205 हो गई है। जिले के सरकारी अस्पतालों में ही इस समय 595 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा चुकी है।
विज्ञापन
हमने करीब 52 टन ऑक्सीजन के भंडारण की तैयारी कर ली है। दूसरी लहर से पहले केवल कैंट नागरिक अस्पताल में 6 टन ऑक्सीजन भंडारण की सुविधा थी, लेकिन अब तक हम 35 टन की व्यवस्था कर चुके हैं और इसे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। अंबाला शहर अस्पताल में 6, मुलाना, बराड़ा, नारायणगढ़ में 1-1 इसके अलावा यूनाइटेड डिस्ट्रिब्यूटर को 20 टन ऑक्सीजन के भंडारण के लिए बोल दिया गया है। सभी सरकारी कोविड केयर सेंटर पर मैनीफोल्ड इंस्टाल भी कर दिए गए हैं, ताकि ऑक्सीजन वेस्टेज न हो।
आबादी के हिसाब से वैक्सीनेशन में अंबाला का पहला स्थान
डीसी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कुल आबादी के हिसाब से अंबाला का वैक्सीनेशन में पहला स्थान है। अभी तक जिले में करीब 4 लाख पांच हजार 900 लोगों को टीका लगा चुका है। अंबाला में 18 साल या इससे अधिक उम्र की लोगों की संख्या करीब 8.75 लाख हैं। इस तरह करीब 46 प्रतिशत से अधिक लोगों को हमने टीके लगा दिए हैं। इनमें से करीब 99 हजार 500 को दोनों डोज लग चुकी हैं, जबकि तीन लाख छह हजार 311 लोगों को पहला टीका लगा है।
तीसरी लहर के लिए भी अलर्ट, जरूरत पड़ी तो सेना की लेंगे मदद
डीसी अशोक कुमार ने बताया कि तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की अभी अफवाहें चल रही हैं। फिर भी हम अलर्ट हैं। ऐसे बच्चे जो कि कुपोषित हैं उन्हें लक्ष्य मानकर हमने सभी आंगनबाड़ी और आशा वर्कर के माध्यम से उनके आहार की उचित व्यवस्था के लिए बोला है। इसी तरह जिले में गर्भवती महिलाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन सभी की इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। सद्दोपुर में 200 ऑक्सीजन बेड शुरू करने पड़े तो आर्मी हमारा सहयोग करेगी। आर्मी से हमारी बात हो चुकी है। इस तरह साधन और संसाधन किसी तरह से कम नहीं पड़ने दिए जाएंगे।