{"_id":"87ee0007d2284e0cd77aaf850af444cd","slug":"fighters-kehar-singh-include-in-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानी केहर सिंह एट होम में होंगे शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानी केहर सिंह एट होम में होंगे शामिल
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
देश की आजादी के लिए खून बहाने वाले अंबाला के नारायणगढ़ हलके के स्वतंत्रता सेनानी केहर सिंह को दिल्ली में नौ अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति के एट होम कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
यह निमंत्रण प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने उन्हें भेजा है। निमंत्रण मिलने के बाद केहर सिंह अपने को सम्मानित महसूस कर रहे हैं और जाने की तैयारी करने लगे हैं।
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव की ओर से भेज निमंत्रण में पूछा गया है कि स्वतंत्रता सेनानी को अपनी इच्छा से अवगत करवाना होगा कि वे इसमें शामिल होंगे या नहीं।
विज्ञापन
इस तरह से किया संघर्ष
केहर सिंह का जन्म 1922 में हुआ और 1941 में फौज में शामिल हो गए। उनकी तैनाती सिंगापुर में थी। वहां दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानियों ने उन्हें घेर लिया। जापानियों ने घेरे हुए लोगों को भारत भेज दिया गया।
इसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भाषण सुना और तय कर लिया कि देश के लिए वे आजाद हिंद फौज में शामिल होंगे। उन्होंने आजाद हिंद फौज का हिस्सा बनकर देश के लिए आजादी के लिए संघर्ष किया।
केहर सिंह ने कहा कि वर्तमान मेें आजादी की एक ओर लड़ाई की जरूरत है। देश में छिपे उन लोगों को बाहर करना होगा, जो देश और समाज के खिलाफ साजिश रचते हैं।