{"_id":"6866f9f20a859aec330fd4e4","slug":"fetal-sex-determination-racket-busted-class-iv-employee-and-broker-arrested-rs-60000-recovered-ambala-news-c-36-1-sknl1017-145463-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और दलाल काबू, 60 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और दलाल काबू, 60 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र व अंबाला पीएनडीटी की टीम ने कैंट के नागरिक अस्पताल में वीरवार भ्रूण लिंग जांच करवाते अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी और एक दलाल को काबू किया है। टीम ने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड रूम के बाहर पकड़े गए आरोपियों से 60 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। इसमें 32 हजार आरोपी सागर और 28 हजार रुपये रज्जी से बरामद हुए। दोनों ही आरोपी अंबाला कैंट में सीएनआई चर्च कंपाउड में रहने वाले हैं।
टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए डिकोय महिला को भेजकर जाल बिछाया था। करीब सात घंटे तक आरोपियों के बयान दर्ज करने के संबंध में कार्रवाई के बाद टीम ने दोनों आरोपियों को अंबाला कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर मामले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी।
सर्जन की ओपीडी के लिए बनवाया था कार्ड, पेट दर्द का बहाना बनाकर लिखवाया अल्ट्रासाउंड
अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सागर के साथ मिलकर दलाल रज्जी ने सारा खेल रचा था। रज्जी ने डिकोय महिला से भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात बोलकर 60 हजार रुपये की मांग की थी। उसने वीरवार को सुबह महिला को अंबाला कैंट बस स्टैंड बुलाया। इसके बाद फुटबॉल चौक के पास बुलाने के बाद खुद डिकोय महिला की कार में सवार होकर उन्हें सीधा 11 बजे कैंट के नागरिक अस्पताल ले गया। चतुर्थी श्रेणी कर्मचारी सागर ने डिकोय का महिला ओपीडी का कार्ड न बनवाकर सर्जन ओपीडी कार्ड बनवाया। डॉक्टर से मिलने के बाद डिकोय को अपना रिश्तेदार बताकर पेट में दर्द होने की बात बोली। उसने कहा कि अल्ट्रासाउंड करवाना है तो लिख दीजिए। कार्ड पर सामान्य अल्ट्रासाउंड वॉल एबडोमन लिखवाने के बाद अल्ट्रासाउंड रूम में गया था। जहां सामान्य अल्ट्रासाउंड के बाद डिकोय को लड़का होने की बात बोलकर बोली थी। तभी टीम ने दबिश दे दी। इस टीम में कुरुक्षेत्र पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव, डॉ. ऋषि, डॉ. गौरव आदि शामिल थे। अंबाला से पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन भंडारी, सिटी नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
कैंट के नागरिक अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच के मामले में दो आरोपियों को 60 हजार रुपये की राशि सहित मौके पर पकड़ा है। शिकायत मिलने के बाद उनकी टीम ने एक डिकोय महिला को तैयार किया था। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अंबाला की पीएनडीटी टीम को सौंप दिया है।
डॉ. गौरव बंसल, नोडल अधिकारी पीएनडीटी कुरुक्षेत्र
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर दो आरोपी सागर व रज्जी को काबू कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर अजायब सिंह, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
-- -- -- --