{"_id":"668ac471fb121960c3068130","slug":"festival-of-shri-sanatan-dharma-sabha-begins-ambala-news-c-36-1-amb1001-125781-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्री सनातन धर्म सभा का महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्री सनातन धर्म सभा का महोत्सव शुरू
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर क्लश यात्रा निकालती महिलाएं। संस्था
अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा छावनी के 88वें वार्षिक महोत्सव पर आयोजित संगीतमयी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। सभा के महामंत्री सुधीर विंदलस ने बताया कि वृंदावन से आए ध्यानमूर्ति महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत कथा होगी।
यह आयोजन हिल रोड पर स्थित सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में 8 से 13 जुलाई तक दोपहर 3.30 बजे से सांय 6.30 बजे तक होगा। महाराज के जीवन का ध्येय है कि भागवत कथा जीवन बने, जीविका नहीं तथा ज्ञान-भक्ति व वैराग्य से जीव मात्र के जीवन में समन्वय, संयम और सुमिरन के माध्यम के द्वारा जगदीश्वर से साक्षात्कार संभव हो सके।
इस पावन आयोजन का शुभारंभ 108 कलशों के साथ गरिमापूर्ण वेशभूषा धारण किए महिलाओं ने यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर नगर के बाजारों से होती हुई आयोजन स्थल पर ही पूर्ण हुई। कलश यात्रा में भगवान वेदव्यास की झांकी, ब्रास-बैंड, भजन-मंडली, ध्वजवाहक, सभा की ओर से संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अन्य संस्थाओं से सभी कर्मचारियों के साथ सभा सदस्य और श्रद्धालुजन शामिल हुए।
विज्ञापन
कलश यात्रा का बाजारों में फूलों व जलपान के साथ स्वागत किया गया। श्री सनातन धर्म सभा के ओर से प्रो. तारा चंद गुप्ता, संदीप अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राजेश गुप्ता, मंदिर पुजारियों ने नगरवासियों को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में आने का निमंत्रण दिया।