फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female student molested, abused and beaten

Ambala News: छात्रा के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज और मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Female student molested, abused and beaten
पानीपत। सेक्टर-11 में एक छात्रा के साथ तीन लड़कों के छेड़खानी करने और सोशल मीडिया पर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि तीनों काफी दिन से उसका पीछा कर परेशान कर रहे हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। कुछ समय से कुछ अज्ञात लोग बुलेट बाइक पर सवार होकर उसका पीछा कर रहे हैं। वे अश्लील इशारे करते थे। वह उनको अनदेखा कर देती थी। उसके भाई के सोशल मीडिया अकाउंट पर 26 नवंबर को एक अश्लील मैसेज आया। उस दिन उसने गलती से मैसेज करने की बात कही। अगले दिन 27 नवंबर को नौ बजे वह अपने भाई के साथ ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास से जा रही थी। इस दौरान फिर से काले रंग की बुलेट पर तीन युवक आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे और अश्लील हरकतें करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो तीनों मारपीट करने लगे। उसके हाथ पर भी चोट मारी। वे डर के मारे अपने घर चले गए। उसी रात तीन अलग-अलग अकाउंट से उसके भाई के पास दोस्ती की रिक्वेस्ट आई। जिनमें जीवन, आर्यन और हर्ष नाम लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed