फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female Patwari arrested while taking bribe

Ambala News: रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Female Patwari arrested while taking bribe
अंबाला सिटी मानव चौक के पास से महिला पटवारी को काबू करने के बाद वापस जाती हुई एसीबी की टीम: सोश - फोटो : kathua news
अंबाला सिटी। मानव चौक के पास से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार महिला पटवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई सिटी के मानकपुर गांव निवासी साहब सिंह की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

साहब सिंह का आरोप था कि महिला पटवारी रीना ने उसकी खेती-बाड़ी की जमीन का इंतकाल करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। डेढ़ माह से इंतकाल के लिए चक्कर काट रहे थे। एक दलाल की मदद से उसने 40 हजार रुपये लेकर बुलाया था। जैसे ही रिश्वत के पैसे दिए तो टीम ने काबू कर लिया। एसीबी की टीम ने फिलहाल महिला पटवारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जबकि दलाल अभी गिरफ्त से बाहर है। मानव चौक के पास एक निजी बिल्डिंग में बनाए ऑफिस से महिला पटवारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए चल रही दबिश

रिश्वत की मांग महिला पटवारी ने एक दलाल के जरिये की थी। शिकायतकर्ता की तरफ से टीम को पटवारी और दलाल की एक रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी। इसमें वह 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। 40 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। एसीबी ने दलाल पर भी शिकंजा कस दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया जाता है कि पटवारी रीना के पास मानकपुर गांव के अलावा दुराना गांव का भी एडिशनल चार्ज है। महिला पटवारी ने एक दुकान में ही अपना कार्यालय बना रखा था। वहां पर लोगों की जमीन से जुड़े कई दस्तावेज भी पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन का चल रहा था कोर्ट केस

शिकायतकर्ता साहब सिंह ने बताया कि गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है। मां के साथ जमीन के लिए कोर्ट में केस चल रहा था। चार माह पहले ही जीतने के बाद वह कोर्ट के जरिये ही जमीन के दस्तावेज अपने नाम से तैयार करवा रहा था। इंतकाल के लिए तहसीलदार व कानूनगो की तरफ से हस्ताक्षर हो गए थे। इंतकाल चढ़ाने के लिए फाइल पटवारी रीना के पास आई थी। डेढ़ माह से वह चक्कर कटवा रही थी। बाद में पैसे मांगने शुरू कर दिए थे।

अंबाला सिटी मानव चौक के पास से महिला पटवारी को काबू करने के बाद वापस जाती हुई एसीबी की टीम: सोश

अंबाला सिटी मानव चौक के पास से महिला पटवारी को काबू करने के बाद वापस जाती हुई एसीबी की टीम: सोश- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed