फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fatehabad champion in football, Panipat champion in weightlifting

Ambala News: फुटबॉल में फतेहाबाद, भारोत्तोलन में पानीपत चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad champion in football, Panipat champion in weightlifting
अंबाला। खेल महाकुंभ-2024 के दूसरे चरण के तहत छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रही टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और फुटबॉल लड़कों की प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। फुटबॉल में ओवरऑल का खिताब फतेहाबाद के सिर सजा। फाइनल मुकाबले में फतेहाबाद और जींद में भिड़ंत हुई थी लेकिन फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर एकतरफा मुकाबले 3-0 से जींद को पराजीत किया। इस तरह जींद दूसरे और भिवानी तीसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस लड़कों में रोहतक 36 अंक तो लड़कियों में हिसार 36 अंक लेकर चैंपियन रहा। इसके अलावा भारोत्तोलन लड़कों में नूंह तो लड़कियों में पानीपत ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

फुटबॉल का समापन वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, टेबल टेनिस का सुभाष पार्क के पास बैडमिंटन हॉल व भारोत्तोलन का एससी होस्टल में हुआ। भारोत्तोलन में अंबाला ने दो स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक झटके। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा व खेल उपनिदेशक सेवानिवृत अरूणकांत ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच प्रवीण कुमार, फुटबॉल कोच विश्वजीत, भारोत्तोलन कोच मधु थापा शामिल रही।
विज्ञापन

भारोत्तोलन के परिणाम

(लड़कियों की टीम)
चैंपियन - पानीपत
रनरअप - भिवानी
द्वितीय रनरअप - करनाल
(लड़कों की टीम)

चैंपियन - नूंह

रनरअप - हिसार

द्वितीय रनरअप - पलवल
टेबल टेनिस के परिणाम

(लड़कियों की टीम)

पहला - हिसार - 36 अंक

द्वितीय - रेवाड़ी - 22 अंक

तृत्तीय- गुरुग्राम - 12 अंक
(लड़कों की टीम)

पहला - रोहतक - 36 अंक

द्वितीय - फरीदाबाद - 26 अंक

तृत्तीय- रेवाड़ी - 18 अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed