फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farukh won the first match 8-1 and AFC won 1-0.

Ambala News: फारुखा ने 8-1 और एएफसी ने 1-0 से जीता पहला मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farukh won the first match 8-1 and AFC won 1-0.
अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम ​में आयोजित फुटबाल मैच में एएफसी की टीम का ​​खिलाड़ी गोल करने - फोटो : 1
- कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फुटबॉल सीनियर लड़कों की लीग का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में शनिवार को जिला फुटबॉल सीनियर लड़कों की लीग का शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला फारुखा एफसी ने 8-1 तो दूसरा मुकाबला एएफसी ने 1-0 से जीता लिया। पहले मुकाबले में फारुखा एफसी व वाइटल क्लब की टीमों के खिलाड़ी सर्द मौसम के बावजूद उत्साहित दिखाई दे रहे थे। मैच की शुरूआत से ही फारुखा एफसी टीम के खिलाड़ी तेज खेलते हुए दिखाई दिए।
मैच के पहले हाफ से लेकर दूसरे हाफ तक फारुखा खालसा स्कूल ने न केवल एक के बाद एक गोल कर आठ गोल का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया बल्कि एक भी गोल होने नहीं दिया। इस तरह से पहला मुकाबला फारुखा की टीम ने 8-0 से जीत लिया। इस मुकाबले में जिला फुटबॉल संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। दूसरा मुकाबला सिटी यूनाइटेड एफसी और एएफसी अंबाला के मध्य खेला गया। इस मैच के मुख्य अतिथि जैन सभा के प्रधान व बीपीसी स्कूल के चेयरमैन अनिल जैन रहे। इस मुकाबले में अंत तक एएफसी अंबाला की टीम ने 1 गोल कर स्कोर को रोके रखा व अंत में मुकाबले को 1-0 के स्कोर से जीत लिया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए टूर्नामेंट कमेटी को 21 हजार रुपये की राशि दी। इस मौके पर सुनील बत्रा, शेर सिंह, नरेंद्र कुमार, रिटायर्ड साईं कोच राजिंद्र, सूरज वर्मा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज ये मुकाबले होंगे
लीग के दूसरे दिन के मुकाबले रविवार को होंगे। पहला मुकाबला सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर वॉरियर क्लब व 1 बजकर 30 मिनट पर अर्जुन क्लब के बीच होगा। दूसरा मुकाबला दोपहर में मिक्की मॉडल फुटबॉल क्लब व एफ सी रॉयल के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed