{"_id":"6adfbcbebc4e88fe110e3998","slug":"farouka-fc-became-the-champion-of-the-football-league-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171835-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फारूका एफसी बनी फुटबॉल लीग की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फारूका एफसी बनी फुटबॉल लीग की चैंपियन
विज्ञापन
नमो भारत फुटबॉल लीग की चैंपियन फारूका एफसी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि व मौजू
- मिक्की मॉडल टीम रही उपविजेता, मंत्री विज की ओर से 2 लाख की अनुदान राशि घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिला फुटबॉल संघ अंबाला की ओर से आयोजित नमो भारत फुटबॉल लीग का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में फारूका एफसी ने मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि मिक्की मॉडल की टीम उपविजेता रही।
लीग के तीसरे और अंतिम दिन का पहला मैच सिटी यूनाइटेड एफसी और जूनियर हीरोज क्लब के मध्य खेला गया। हाफ टाइम तक सिटी यूनाइटेड 1-0 से आगे थी और अंत में यह मैच 2-1 से जीतकर टीम ने लीग में तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिकाओं के वर्ग में अंबाला और शाहबाद के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में अंबाला (सिटी यूनाइटेड) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहबाद को 3-0 से करारी शिकस्त दी। दिन का सबसे अहम व निर्णायक मुकाबला फारूका एफसी और मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। मैच के हाफ टाइम तक फारूका एफसी 1-0 से आगे चल रही थी और अंत तक यही बढ़त कायम रखते हुए फारूका एफसी ने 1-0 से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विजेताओं को मिले मेडल और ट्रॉफी
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता (बालक व बालिका दोनों वर्ग) टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजिंदर विज ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज की ओर से खिलाड़ियों को दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मैच में संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा, सचिव अरविंद शर्मा, संघ हिसार के सचिव संदीप सिंह मौजूद रहे।