{"_id":"614f7cbd8ebc3e0dd378a663","slug":"farmers-waiting-for-government-purchase-of-paddy-ambala-ambala-news-knl844278186","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को धान की सरकारी खरीद का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को धान की सरकारी खरीद का इंतजार
विज्ञापन
अंबाला शहर की अनाज मंडी में धान की सफाई करते मजदूर। संवाद
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। धान खरीद के लिए किसानों को एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। 25 सितंबर से शुरू होने वाली धान की खरीद को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। निर्देश जारी न होने के कारण 25 सितंबर से शुरू होने वाली सरकारी धान खरीद की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब 1 अक्तूबर से मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। तब तक मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
क्योंकि उन्हें फसल की रखवाली करने के लिए मंडी में ही रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई किसान तो ऐसे हैं जो एक सप्ताह से मंडी में ही फसल की रखवाली कर रहे हैं किसानों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू कर देनी चाहिए। जिससे किसानों को ज्यादा समय तक मंडी में परेशान नहीं होना पड़े।
किसान बोले गांव वापस ले जाएं तो पड़ेगा दोगुना खर्च
मंडी में धान की फसल बेचने आए किसान सुखविंद्र सिंह, भूपिंद्र, अजमेर सिंह, सुभाष, स्वर्ण सिंह, मलकीत सिंह आदि किसानों का कहना है उनके पास फसल रखने और सुखाने के लिए गांव में जगह नहीं है। इस कारण उन्हें खरीद शुरू होने से पहले मजबूरी में मंडी आना पड़ता है। मंडी में एक बार तो पहले वह फसल सुखाने के लिए और बोरियां भरने के लिए रुपये देते हैं। मगर इस बीच वह घर जाते है तो उन्हें दोगुना खर्च पड़ जाएगा। क्योंकि पहले वह फसल को दोबारा ट्रैक्टर में लोड करने के रुपये देंगे और जब खरीद शुरू होगी तो वापस वहीं प्रक्रिया होगी। जिसमें उनका बहुत अधिक खर्च हो जाएगा। जबकि इस बार तो पहले ही उनकी फसलों का बहुत अधिक नुकसान हुआ है। यही कारण है कि किसान रात में मंडी में रुककर फसल की रखवाली करने के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश में किसानों को हुआ नुकसान
गत दिनों हुई झमाझम बारिश ने किसानों की फसलों का बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया है। हालात यहां तक हैं कि अभी भी किसान खेतों में जमा पानी को खेतों से निकालने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे कि वह फसल कटाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें। क्योंकि जब तक खेतों में पानी जमा रहेगा तब तक फसल की कटाई भी संभव नहीं है। इसी कारण पंप इत्यादि की मदद से पहले खेतों से पानी निकालने के कार्य में जुटे हुए हैं ताकि जल्द से जल्द फसल की कटाई की जा सके।
जब मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी तब उन्होंने मौखिक रूप से 1 अक्तूबर से खरीद शुरू करने और उससे पहले तैैयारियां शुरू करने के लिए कहा था। हमारी ओर से खरीद को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। - राजेश्वर मुद्गिल, डीएफएससी, अंबाला।