फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers should give up chemical farming and adopt natural techniques: Acharya Devvrat

रासायनिक खेती का त्याग कर प्राकृतिक तकनीक अपनाएं किसान : आचार्य देवव्रत

Mon, 09 Mar 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 09 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers should give up chemical farming and adopt natural techniques: Acharya Devvrat
शहजादपुर के बनौंदी में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को ज्ञान देते गुजरात के राज्यपाल आचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। आर्य समाज बनौंदी के तत्वावधान में रविवार को विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिरकत की। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती का त्याग कर देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जहरमुक्त खेती ही भविष्य की जरूरत है, जिससे न केवल मिट्टी की सेहत सुधरेगी, बल्कि आमजन को भी शुद्ध और पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने आर्य समाज बनौंदी के लिए दो लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

रासायनिक खाद से बंजर हो रही धरती : किसानों को संबोधित करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति लगातार कम हो रही है। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभ गिनाते हुए कहा कि इसमें लागत शून्य है और उत्पादन बेहतर है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार जंगलों में बिना किसी खाद या सिंचाई के पेड़-पौधे लहलहाते हैं, प्राकृतिक खेती भी उसी सिद्धांत पर आधारित है। देसी गाय के एक ग्राम गोबर में करोड़ों लाभदायक जीवाणु होते हैं, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण : राज्यपाल ने बताया कि जो किसान इस तकनीक को सीखना चाहते हैं, वे गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आकर नि:शुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। वहां पिछले नौ वर्षों से 200 एकड़ भूमि पर बिना किसी रासायनिक खाद के सफल खेती की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि गुजरात में लगभग आठ लाख और हिमाचल प्रदेश में भी बड़ी संख्या में किसान इस पद्धति को अपनाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निरंतर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed