{"_id":"661f78d984ff1091bd0aba7a","slug":"farmers-rail-roko-agitation-thousands-of-people-reached-shambhu-station-in-ambala-ludhiana-railway-section-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का रेल रोको आंदोलन: अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद, पंजाब में शंभू स्टेशन पर पहुंचकर विरोध जता रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का रेल रोको आंदोलन: अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद, पंजाब में शंभू स्टेशन पर पहुंचकर विरोध जता रहे लोग
Wed, 17 Apr 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:01 PM IST
सार
किसान नेताओं की रिहाई के लिए किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद है। क्योंकि किसान पंजाब के शंभू स्टेशन के ट्रैक पर बैठे हुए हैं। जिसकी वजह से 36 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
किसानों का रेल रोको आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज शंभू बॉर्डर पर किसानों का रेल रोको आंदोलन है। युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत तीनों किसानों की रिहाई के लिए किसानों द्वारा ये आंदोलन किया जा रहा है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम भाजपा के साथ-साथ विपक्ष से भी सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को रिहा करने से भाग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेताओं की रिहाई की मांग संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
किसान पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बैठे हैं। जिसके कारण अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद है। किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण अंबाला कैंट से निकलने वाली 36 ट्रेन प्रभावित हुई हैं और 11 ट्रेन रद्द हुई हैं। इसके साथ ही 19 ट्रेन चंडीगढ़ के रास्ते संचालित की गई है। वहीं, एक ट्रेन को बीच रास्ते में रद्द किया है और पांच ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है।