Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers Rail Roko agitation in Punjab, Route of Amritsar Mumbai Express changed and 11 trains cancelled

पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन: अंबाला में अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस का बदला मार्ग तो 13 ट्रेनों को किया रद

Thu, 28 Sep 2023 04:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Sep 2023 04:45 PM IST
सार

किसानों की लंबित मांगों जैसे बाढ़ के दौरान खराब हुई फसल का मुआवजा, एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार के नियमों में बदलाव, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू एवं कर्ज माफी को लेकर प्रदर्शन पंजाब की किसान यूनियनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers Rail Roko agitation in Punjab, Route of Amritsar Mumbai Express changed and 11 trains cancelled
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में वीरवार को किसान आंदोलन का असर देखने को मिला। अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा और धूरी-जाखल सहित फिरोजपुर मंडल के कई रेल सेक्शन प्रभावित रहे। रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लंबी दूरी की एक ट्रेन को परिर्वतित मार्ग से चलाया, वहीं 6 ट्रेनों को पूर्णतौर पर तो 5 को बीच रास्ते के स्टेशनों पर रद कर दिया गया। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।

विज्ञापन


अंबाला मंडल का राजपुरा-बठिंडा सहित धूरी-जाखल और लुधियाना रेल सेक्शन प्रभावित
ट्रेन का संचालन लुधियाना-सरहिंद से न होकर लुधियाना-धूरी से किया गया। इसी प्रकार 04744 लुधियाना-चुरु एक्सप्रेस, 04575 हिसार-लुधियाना, 04571 भिवानी-धूरी, 04510 लुधियाना-जाखल, 04746 लुधियाना-हिसार व 04657 बठिंडा-फाजिल्का को पूर्णतौर पर रद रखा गया। वहीं, ट्रेन नंबर 04573 सिरसा-लुधियाना को हिसार, 04745 चुरू-लुधियाना, 04576 लुधियाना-हिसार, 14729 रेवाड़ी-फाजिल्का व 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी को बठिंडा स्टेशन पर रद रखा गया। वहीं, ट्रेन नंबर 14507 दिल्ली-फाजिल्का और 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रद कर दिया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर बैठे किसान
राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर किसान रामपुराफूल और नाभा स्टेशन पर बैठे हुए हैं। इसी प्रकार राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर मंडी अहमदगढ़ और धूरी-जाखल सेक्शन पर सुनाम रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर किसान बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय आंदोलन
लंबित मांगों जैसे बाढ़ के दौरान खराब हुई फसल का मुआवजा, एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार के नियमों में बदलाव, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू एवं कर्ज माफी को लेकर यह रोष प्रदर्शन पंजाब की 16 किसान यूनियनों द्वारा किया जा रहा है। रेल रोको आंदोलन के तहत यह धरना प्रदर्शन अंबाला रेल सेक्शन सहित दिल्ली फिरोजपुर सेक्शन, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर कैंट, अमृतसर आदि स्थानों पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed