फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers Protest: Punjab-Haryana border will be sealed, army, paramilitary deployed

Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर होगा सील, सेना और पैरामिलिट्री की तैनाती, पुलिस कर रही 20 दिन से अभ्यास

Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेताओं को भी पुलिस प्रशासन ने आंदोलन में शामिल न होने को लेकर नोटिस भी जारी किए हैं। आंदोलन को लेकर पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर भी पुलिस कई दिनों से तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Farmers Protest: Punjab-Haryana border will be sealed, army, paramilitary deployed
पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर निरीक्षण करते हुए आईडजी सिवास कविराज। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी 13 फरवरी को किसानों के आंदोलन के लिए अंबाला जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इस संबंध में कई दिनों से पुलिस कर्मचारियों की रिहर्सल चल रही है। जबकि पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर भी पुलिस कई दिनों से तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस आईजी सिवास कविराज और पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए। आंदोलन के लिए पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पूरी तरह से सील होगा। यही नहीं यहां सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, जिला पुलिस, आईआरबी की तैनाती भी की जाएगी। पंजाब से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों की ओर से इसके लिए रूप रेखा तैयार की जा रही है। वहीं बुधवार को पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान हाइवे पर एक तरफ का ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
विज्ञापन


मरदों साहिब गुरुद्वारा में किसानों की बैठक आज
बता दें कि कई दिनों से किसान नेता गांव-गांव में जाकर आंदोलन के लिए किसानों के साथ बातचीत कर रहे हैं और कई जगह ट्रैक्टर मार्च भी निकाला। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता मरदों साहिब गुरुद्वारा में गुरुवार आठ फरवरी को बैठक करने का ऐलान भी कर चुके हैं। दरअसल, किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने पर अड़े हैं। इसके लिए कई दिनों से अपनी तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए टीमें दे रहीं दबिश
किसान नेताओं का आरोप है कि उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं। वहीं, सीआईए टीमें उनके घर के चक्कर काट रही हैं। शहजादपुर से भी किसानों ने इस बात की पुष्टि की। इसके बावजूद किसान नेता गांव-गांव में आंदोलन में शामिल होने को ग्रामीणों को निमंत्रण दे रहे हैं।

पुलिस कर रही 20 दिन से अभ्यास
किसान आंदोलन की आशंका के लिए सीआईडी ने पहले ही अलर्ट किया है। ऐसे में पिछले 20 दिनों से पुलिस का विशेष प्रशिक्षण चल रहा है। पिछली बार की गलतियों से सबक लेकर इस बार पंजाब की तरफ से आने वाले किसानों और अंबाला के किसानों को आगे दिल्ली तक जाने के लिए हर हालत में रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस जवानों को एंटी राॅयट गन, रबड़ बुलेट के फायर करवाए जा रहे हैं। टीयर गैस टीम को विशेष परीक्षण देकर शॉर्ट रेंज व लॉग रेंज सैल से अभ्यास और स्वेट टीम, कमांडो, वज्र, वाटर कैनन, टीयर गैस टीम को भी अभ्यास कराया जा रहा है।


पंजाब हरियाणा बॉर्डर पूरी तरह से सील रहेगा। डायवर्जन को लेकर मंथन किया जा रहा है। कानून व्यवस्था के लिए सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री,आईआरबी आदि टीमें तैनात रहेंगी। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed