फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers movement is also heavy on textile traders

Ambala News: किसान आंदोलन कपड़ा व्यापारियों पर भी भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement is also heavy on textile traders
व्यापारी निपुण जैन
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन के चलते पंजाब की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया है। इसके चलते कपड़ा मार्केट के व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। एक तरफ मार्ग बंद होने से सामान नहीं पहुंच पा रहा तो दूसरी ओर शादियों के सीजन में भी बाजारों में ग्राहक नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में गुजरात के सूरत, राजस्थान, बरेली, कोलकाता और देश के अन्य हिस्सों से कपड़ा और अन्य सामान आता है, लेकिन अंबाला की ओर आने वाले मार्ग बाधित होने के कारण उन्हें समय पर सामान नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की कमी के चलते उन्हें करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

फोटो : 9
दुकानदारों को नहीं भेज पा रहे सामान
हरचरण सिंह भाटिया एंड कंपनी के संचालक इंद्रमोहन सिंह भाटिया ने बताया उनका होलसेल का काम है। उनके अधिकतर ग्राहक पंजाब से आते हैं। लेकिन रास्ते बंद होने के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे । इसके साथ ही वे पंजाब में रिटेल दुकानदारों को माल भी नहीं पहुंचा पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 10
पंजाब से आते है 56 प्रतिशत ग्राहक
मोहन लाल एंड कंपनी के संचालक निपुण जैन ने बताया कि आंदोलन के चलते 56 प्रतिशत ग्राहकों की कमी हो गई है। वहीं माल भी मिलने में देरी हो रही है। लंबे रास्तों से माल आने के कारण किराया भी बढ़ गया है। ऐसे में छोटे व्यापारियों को अधिक नुकसान हो रहा है।
फोटो: 11
चूडियों की बिक्री भी घटी
जिंदल बैंगल्स के संचालक सन्नी जिंदल ने बताया कि शादियों के सीजन को देखते हुए उन्होंने का नया सामान मंगवाया था। लेकिन दिल्ली से आने जाने वाले रास्ते बंद होने के कारण उन्हें न तो सामान मिल पा रहा है और न ही कहीं सामान भेज पा रहे है। तो वहीं पुराना सामान की भी बिक्री नहीं हो रही है।

फोटो: 12
हिमाचल के ग्राहक भी घटे
अग्रवाल एजेंसी के संचालक संजय अग्रवाल ने बताया कि उनके पास पंजाब व हिमाचल से अधिक ग्राहक आते है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उनके पास सिर्फ 20 प्रतिशत ग्राहक ही पहुंच पा रहे हैं। इससे उनका काम प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही पंजाब और हिमाचल में सामान भी नहीं पहुंचा पा रहे है।

व्यापारी निपुण जैन

व्यापारी निपुण जैन

व्यापारी निपुण जैन

व्यापारी निपुण जैन

व्यापारी निपुण जैन

व्यापारी निपुण जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed