{"_id":"65d124fd8d316a84e50adfc9","slug":"farmers-movement-600-beds-reserved-stock-of-medicines-also-ordered-ambala-news-c-36-1-ame1006-118520-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : 600 बेड आरक्षित, दवाओं का स्टॉक भी मंगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : 600 बेड आरक्षित, दवाओं का स्टॉक भी मंगाया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन को देखते हुए शंभू सीमा पर पुलिस बल के साथ एंबुलेंस और डॉक्टरों को भी तैनात किया है। बीती 13 फरवरी से ही किसानों और पुलिस के बीच टकराव जारी है।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी अपनी तैयारियां दुरुस्त किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शंभू सीमा पर सरकारी और गैरसरकारी एंबुलेंस को तैनात किया है। टकराव के चलते कोई भी कर्मचारी घायल होता है तो उसे तुरंत प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया जाए। इससे उसके उपचार में कोई देरी न हो। इसके लिए विभाग की ओर से चार सरकारी और चार गैरसरकारी, कुल आठ एंबुलेंस को तैनात किया है। अस्पताल की ओर से 600 बेड की व्यवस्था की है।
इसके साथ ही घायलों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा स्टेचर, दवाएं, पट्टियां और अन्य जरूरी उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं विभाग ने अधिकारियाें, डाक्टरों, स्टाफ नर्स व अन्य सहायक कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की हुई हैं। डॉक्टरों की टीम को भी तीन शिफ्टों में तैनात किया गया है। ऐसे में हालात को देखते हुए डाक्टरों और कर्मचारियों को आराम करने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के पास 600 बेड की व्यवस्था
घायलों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 600 से अधिक बेड का इंतजाम किया है। इसमें 200 बैड एमएम अस्पताल सद्दोपुर, छावनी और शहर में 100-100 बेड , हीलिंग टच अस्पताल में 100 बेड, मिशन अस्पताल में 150 बेड सहित 50 बेड की नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यदि जरूरत पड़ी तो जिला की चार सीएचसी में 30 -30 बेड का इंतजाम किया है।
एक्स-रे के लिए रेडियोलॉजिस्ट तैनात
टकराव के दौरान बार्डर पर तैनात किसी भी पुलिस या अन्य कर्मचारी को अंदरूनी या फिर गहरी चोट लगती है तो ऐसी स्थिति में एक्स रे व सीटी स्कैन करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट को भी तैनात किया है। जिससे घायलों के उपचार में यदि एक्सरे या सीटी स्कैन करने की जरूरत पड़े तो उसमें किसी भी प्रकार की देरी न हो।
वर्जन
विभाग की तरफ से हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए प्रर्याप्त मात्रा में दवाए और उपकरण हैं। डॉक्टरों को भी शिफ्टों में तैनात किया है। घायलों के उपचार के लिए 600 बेड से अधिक का इंतजाम किया गया है। इसके साथ सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
डॉ. सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला