फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers movement: 196 trains affected, 71 passenger trains will be canceled for three days

किसान आंदोलन : 196 ट्रेनें प्रभावित, तीन दिन रद्द रहेंगी 71 पैसेंजर ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement: 196 trains affected, 71 passenger trains will be canceled for three days
अंबाला। किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने 71 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन आगामी तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 26 से 28 अप्रैल तक नहीं चलेंगी। वहीं आंदोलन के नौवें दिन भी 196 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ा। रेलवे लाइनों पर ट्रेनों के दबाव का असर यह हुआ कि कोई भी ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इसका असर चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12046 पर भी पड़ा जोकि पहले रोजाना की तरह 12.43 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंच जाती थी लेकिन वीरवार को यह ट्रेन लगभग 35 मिनट की देरी से यानी 1.20 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद 1.22 बजे नई दिल्ली की तरफ रवाना हो गई। इस दौरान 112 ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया गया जबकि छह ट्रेनों को बीच रास्ते और सात को पुन: संचालित किया गया।
विज्ञापन

-----------------
यात्री रहे परेशान
ट्रेनों के लगातार रद्द होने व बदले मार्ग से चलने के कारण यात्रियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी से भी यात्री परेशान हैं। ऐसे में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे भी पूरी गंभीरता से कार्यवाही में जुटा हुआ है। वहीं रेलवे स्टेशन पर पानी सहित जनता खाने की उचित आपूर्ति के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
किसान आंदोलन के नौंवे दिन भी लगभग 196 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी तो हो रही है, वहीं रेलवे को भी नुकसान हो रहा है। जैसे ही हालात सुधरेंगे तो सभी ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed