फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers locked the gate of Shahzadpur Mandi and blocked it overnight

Ambala News: शहजादपुर मंडी के गेट पर ताला जड़ किसानों ने रातभर लगाया जाम

Tue, 16 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the gate of Shahzadpur Mandi and blocked it overnight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शहजादपुर अनाज मंडी में जीरी की फसल की खरीद न होने से नाराज किसानों ने मंडी के गेट पर ताला लगाकर रविवार रात 8 बजे से जाम लगाए रखा। गुस्साए किसान मंडी के बाहर अंबाला- शहजादपुर हाईवे पर ही तिरपाल बिछाकर बैठ गए। ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर रास्ता रोक दिया।
पुलिस ने पहले किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान नहीं माने और खरीद शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। सोमवार को दोपहर शहजादपुर एसडीएम शिवजीत भारती ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों का समझाया और खरीद शुरू करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जाम लगने के बाद यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट करवा दिया था। जिससे कारण जाम नहीं लगा।
खुले आसमान के नीचे पड़ी फसल के भीगने का मंडरा रहा था खतरा : भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से जुड़े विक्रम राणा, मुख्तयार सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह धमौली, प्रदीप सिंह जटवाड़, गुरविंदर सिंह जटवाड़ आदि किसानों का कहना है कि मंडी में जीरी की फसल की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकार खरीद प्रक्रिया शुरू ही नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि आढ़ती उनकी ढेरियों को भर नहीं रहे हैं, जिससे उनकी फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है और खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
किसानों को डर सता रहा है कि इस मौसम में किसी भी समय बारिश हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो किसानों के लिए काफी मुश्किल होगी। उन्होंने कहा पहले ही किसान बाढ़ से बने हालातों के कारण भारी नुकसान झेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed