फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers hard work and water on yellow gold

Ambala News: किसानों की मेहनत और पीले सोने पर पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers hard work and water on yellow gold
अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में शनिवार को ​उठान शुरू होने के बाद ट्रक में गेहूं का भरते श्रमिक।
अंबाला सिटी। जिले की अनाज मंडियों में पड़ी देश के पीले सोने और किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। यहां पहुंचा हजारों क्विंटल गेहूं शनिवार को बारिश में भीग गया। ऐसा तब हुआ जब दो दिन पहले ही मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश के लिए चेतावनी जारी कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को शाम चार बजे बारिश आई तो मंडियों में अफरातफरी नजर आई। किसान और मजदूर गेहूं को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल लेकर दौड़ते नजर आए। इसके बावजूद कई मंडियों में तिरपाल की समय पर व्यवस्था न होने के कारण कई क्विंटल गेहूं भीग गया। यह हाल अंबाला सिटी और अंबाला छावनी की अनाज मंडियों में दिखाई दिया। बारिश इतनी तेज आई कि गेहूं को भीगने से बचाना मुश्किल हो गया था। लगभग 15 मिनट की बारिश ने मंडी प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए।
विज्ञापन

आढ़तियों के सहारे रही व्यवस्था
मंडियों में गेहूं को ढकने के लिए मार्केट कमेटी के अधिकारी चक्कर काटते तो नजर आए, लेकिन कमेटी की ओर से तिरपाल की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण आढ़तियों को ही अपने स्तर पर तिरपाल का इंतजाम करन पड़ा। सिटी अनाज मंडी में बारिश से बचाने के लिए चार शेड बनाए हैं। जिनके नीचे ही गेहूं को रखा गया है। तो वहीं हजारों क्विंटल गेहूं मंडियों में खुले में ही पड़ा है। अंबाला सिटी मंडी में नजर डालें तो अभी तक इस मंडी में चार हजार 425 क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है। अभी भी मंडी में 73191 क्विंटल गेहूं उठान का इंतजार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर यहां रोजाना हजारों क्विंटल गेहूं की आवक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से कटाई भी प्रभावित
इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार है। इसके चलते किसान भी कटाई के काम में जुटे हैं। बारिश के कारण यह काम भी प्रभावित हो गया। किसान खुशप्रीत, जगदीश और अमनप्रीत ने बताया कि बारिश के कारण कई दिनों तक गेहूं की फसल में नमी रहेगी। इस कारण बेचने में भी अधिक समय और खर्च लगेगा। इसलिए उन्होंने अन्य खेतों से कटाई नहीं की है।

मंडियों में अभी तक की स्थिति
जिला अंबाला की 15 मंडियों में अभी तक पांच लाख 48 हजार 69 क्विंटल गेहूं की आवक पूरी हो चुकी है। इसमें से 15 मंडियों में अभी तक चार लाख 37 हजार 963 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। शनिवार को जिले की मंडियों में एक लाख 70 हजार 246 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। तो वहीं शनिवार को उठान का कार्य शुरू किया गया है। इसमें अभी 24 हजार 240 क्विंटल गेहूं का उठान ही हुआ है। अभी तक जिले की 15 मंडियों में से आठ मंडियों में ही उठान का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed