{"_id":"606380c78ebc3e590f3cf1a6","slug":"farmers-did-protest-in-ambala-ambala-news-knl65717155","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 करोड़ के भुगतान के लिए गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 करोड़ के भुगतान के लिए गरजे किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। गन्ने के बकाया 105 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर किसानों ने मंगलवार रोष प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले शुगर मिल बनोंदि के समक्ष किसानों ने केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों का कहना था कि शुगर मिल प्रबंधन की कोई भी किसी तरह की मंशा ठीक नहीं है। आज सातवीं बार किसानों ने पंचायत बुलाई है। शुगर मिल प्रबंधन एक भी किए अपने वादे पर खरे नहीं उतर रही। इस कारण भुगतान न होने के चलते किसान आर्थिक तंगियों से जूझ रहे हैं। अगर शुगर मिल प्रबंधन जल्द ही समस्या का समाधान नहीं करता तो मजबूरी में शुगर मिल पर ही कब्जा लेना पड़ेगा।
धरने पर पहुंचे भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने शुगर मिल व नारायणगढ़ प्रशासन को कहा कि इस शुगर मिल को चले 25 वर्ष का समय हो चुका है। लेकिन इसके हालात जस के तस बने हुए हैं। वह भी दो बार यहां के स्थानीय किसानों के धरने में शामिल हुए हैं, लेकिन भुगतान का ग्राफ कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मंडल प्रधान बलदेव सिंह ने कहा कि 10 मार्च को किसानों की पेमेंट 101 करोड़ रुपये थी, 22 मार्च को 102 करोड़ और अब 105 करोड़ हो गई है, जबकि शुगर मिल प्रबंधन इस गैप को कम करने के दावे कर रहा है।
विज्ञापन
फिर रोया चीनी न बिकने का दुखड़ा
शुगर मिल की तरफ से धरने पर पहुंचे सीओ नरेंद्र मलिक ने इस बार भी हमेशा की तरह चीनी ने बिकने का राग अलापा। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो चीनी पड़ी है, उसका उठान नहीं हो पा रहा है। चीनी बिकने व अन्य पैसा आने से करीब 53 करोड़ रुपया उनके पास आ जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिलाया कि 10 अप्रैल तक किसानों की 18 करोड़ रुपये व 20 अप्रैल तक 17 करोड़ रुपये यानी 20 अप्रैल तक कुल 35 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया जाएगा।
किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि अगर 10 अप्रैल तक भुगतान नहीं हुआ तो 12 अप्रैल को लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान जिला प्रधान जसमेर सैनी, अवतार सिंह बेरखेड़ी, ऋषि पाल बीबीपुर,सतीस गणोली मौजूद रहे।