फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers appeal to Home Minister, mining department is harassing them under the guise of rules

गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार: किसान बोले- नियमों की आड़ में माइनिंग विभाग कर रहा परेशान

Sat, 09 Dec 2023 09:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2023 09:12 AM IST
सार

सिरसा, बहादुरगढ़, नारनौंद, हिसार व अन्य कई जिलों से आए किसान और जमींदारों ने गृह मंत्री अनिल विज को खनन विभाग के खिलाफ शिकायत सौंपी। कहा कि नियमों की आड़ में उन्हें परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers appeal to Home Minister, mining department is harassing them under the guise of rules
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनते गृहमंत्री। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में गृहमंत्री का जनता दरबार बंद होने के बावजूद रोजाना सैंकड़ों लोग अंबाला में उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। वीरवार को गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। सिरसा, बहादुरगढ़, नारनौंद, हिसार व अन्य कई जिलों से आए किसान और जमींदारों ने गृह मंत्री अनिल विज को खनन विभाग के खिलाफ शिकायत सौंपी। उन्होंने विभाग की ओर कहा कि खेत से मिट्टी निकालने व अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके चालान विभाग द्वारा किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


नियमों की आड़ में उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने किसान की मिट्टी को माइनिंग से अलग करने की मांग उठाई। गृह मंत्री ने माइनिंग विभाग को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी तरह हरियाणा सेवानिवृत्त अध्यापक संघ द्वारा गृह मंत्री अनिल विज को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मंत्री ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहजादपुर से आई महिला ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता के मामले में दर्ज केस में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की, जिस पर गृह मंत्री ने एसपी अंबाला को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं करनाल से अल्फा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के निवासियों ने स्थानीय बिल्डर पर उनसे धोखाधड़ी के आरोप लगाए। उनका आरोप था कि उनके प्लाॅटों को बिल्डर ने अन्य लोगों को भी बेचा है। यमुनानगर से आई महिला ने उसके बच्चों द्वारा उसे घर से निकालने की शिकायत दी। नूंह से आए व्यक्ति ने मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने, गांव दुखेड़ी निवासी व्यक्ति ने क्षेत्र में नालियों को पुन: बनाने व अन्य शिकायतें आई, जिन पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed