फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers announced to protest at the Chief Minister's residence.

Ambala News: किसानों ने मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने का किया एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers announced to protest at the Chief Minister's residence.
अंबाला सिटी में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद किसान नेता। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने 23 से 25 फरवरी तक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र स्थित निवास पर तीन दिवसीय धरना देने की घोषणा की है।
यह निर्णय मंगलवार को अंबाला शहर की नई अनाज मंडी स्थित संगठन के मुख्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। किसान नेताओं ने बताया कि सरकार लगातार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। धान में नुकसान की बात हो या किसानों की अन्य प्रमुख मांगें, अभी तक पूरी नहीं की गई हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 5 फरवरी को संगठन के स्थापना दिवस को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री मर्दाें साहिब में सुबह 10 बजे सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed