फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   farmer, death, police

सोची-समझी साजिश के तहत हुई भरत सिंह की हत्या-गुणी प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
farmer, death, police
भाजपा समर्थक बुजुर्ग भरत सिंह की मौत पर राजनीति गरमा गई है। एक तरह भाकियू गुणी गुट का आरोप है कि साजिश के तहत भरत की हत्या हुई है।वहीं भारतीय किसान यूनियन रतनमान गुट ने पूरे प्रकरण की निष्पक्षा से जांच करवाने और जांच पूरी होने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------------
सांसद पर थी हमले की योजना: गुणी प्रकाश
भारतीय किसान यूनियन ( गुणी ) के प्रदेश अध्यक्ष गुणी प्रकाश ने भरत सिंह राणा की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ये दुखद घटना है। इसको लेकर गुरनाम सिंह चढूनी के लोगों की वह निंदा करते हैं। भरत सिंह उनका किसान भाई थे जो शुगर मिल के आंदोलन में उनके साथ रहे। भरत सिंह राणा की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत हुई है। उनका कहना है कि हमलावर सांसद पर हमला करना चाहते थे। अगर गुरनाम सिंह चढूनी के ऊपर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो सोमवार को एसडीएम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
एसपी के तबादले की मांग
उधर बसपा से एमएलए का चुनाव लड़ चुके मदनपाल राणा ने कहा कि बुधवार जो भी हुआ वह पुलिस प्रशासन की नाकामी थी। मैं सीएम से मांग करता हूं कि एसपी राजेश कालिया का तबादला किया जाए। भरत सिंह को शहीद घोषित कर परिवार को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
राजनीतिक दबाव में किया केस दर्ज
भरत सिंह की प्राकृतिक मौत को हत्या दर्शाकर राजनीतिक दवाब में प्रशासन क्या साबित करना चाहता है? झूठे मुकदमों से किसे खुश करना चाहते हैं? यह बात के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर ने बात करते हुए कहा कि गांव बड़ागढ़ के किसान भरत सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कही। किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो में साफ दिख रहा कि किसी ने कोई मारपीट नहीं की। ऐसे में हत्या के मुकदमे कैसे दर्ज किये गए? इस घटना की सीबीआई से जांच कराई जाए।

------------------
निष्पक्षता से हो जांच, किसानों को फंसाया तो देंगे साथ
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। बिना जांच के किसी भी किसान की गिरफ्तारी की गई तो यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed