फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Family members were adamant on demand of arrest, after persuasion the body was handed over after post-mortem

Ambala News: गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, समझाने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Family members were adamant on demand of arrest, after persuasion the body was handed over after post-mortem
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों व स्टाफ के सामने बुधवार को हुई 38 वर्षीय अमरीक की हत्या मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आधा दर्जन आरोपी आते ही व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। एक के बाद एक वार कर मौके से फरार हो जाते हैं। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि अमरीक सिंह एक-दो नहीं बल्कि पांच जगह पर गहरे घाव थे। यह घाव अमरीक के सिर के पीछे, आंख के पास माथे पर, गर्दन, पेट व हाथ पर थे। सिर, माथे, गर्दन व पेट वाले घाव काफी गहरे थे और अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हुई। हालांकि डॉक्टर की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं अंबाला कैंट थाना पुलिस ने सुमन की शिकायत पर अवतार उर्फ तारी, जस्सू, मोनू, दल्ली, अल्ला पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, सिटी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले मृतक के परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मृतक की पत्नी हाथ जोड़कर गिरफ्तारी की गुहार लगा रही थी। उनका कहना था कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो, उसके बाद ही पोस्टमार्टम हो। मौके पर अंबाला कैंट व पडाव थाना प्रभारी सहित अन्य ने परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन कर शांत करवाया। कहा कि दो टीमों का गठन कर दिया है जो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। तब कहीं जाकर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. विपिन भंडारी व नेत्र रोग विशेष श्वेता ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

--------------

यह था पूरा मामला

दरअसल, शाहपुर गांव निवासी अमरीक सिंह का गांव में ही पुरानी रंजिश के चलते 25 सितंबर को झगड़ा हो गया था। हमलावरों द्वारा किए गए पथराव में अमरीक चोटिल हो गया था। पत्नी को संग लेकर अमरीक पहले पड़ाव थाने पहुंचा था, जहां से उन्हें मेडिकल के लिए छावनी नागरिक अस्पताल भेज दिया था। इमरजेंसी में अमरीक अभी मेडिकल ही करवाने की तैयार कर रहा था कि बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। चंडीगढ़ अस्पताल जाते हुए अमरीक ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। अस्पताल में भी सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।
रजत गुलिया, डीएसपी अंबाला कैंट
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed