फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Family members and relatives are also putting their energy into the campaign.

Ambala News: प्रचार में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी झोंक रहे ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Family members and relatives are also putting their energy into the campaign.
भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की ननद व बहन चुनाव प्रचार करती हुई।
अंबाला सिटी। गर्मी बढ़ने के साथ सियासत भी गर्म हो रही है। अब प्रचार शहर के साथ-साथ गांवों में भी जोर पकड़ रहा है। प्रचार के लिए सुबह छह से रात 12 बजे तक प्रत्याशी तो सक्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के बेटे, बेटियां, बहू, साले, ननद, जेठ, देवर, जीजा, चाचा, ताऊ, बहनें और अन्य रिश्तेदार अलग-अलग टोली बनाकर प्रचार कर रहे हैं। इनकी पहुंच घर-घर तक हो रही है। सभी ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। कई रिश्तेदार तो कई दिनों से प्रचार के लिए दूसरे जगहों से यहां आए हुए हैं। इनमें युवा ही नहीं, बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं है। प्रत्याशियों का शेड्यूल इस समय ज्यादा व्यस्त हो गया हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक प्रचार में जुटे हैं। जैसे ही कार्यक्रम का शेड्युल होता है, वैसे ही प्रत्याशी अपनी दिनचर्या तय करते हैं। भाजपा से बंतो कटारिया, कांग्रेस से वरुण चौधरी, इनेलो से गुरप्रीत सिंह, जजपा से किरण पुनिया, बसपा से पवन कुमार चुनावी मैदान में है। वहीं, 1999 में भाजपा से रतनलाल कटारिया, 2004 और 2009 में कुमारी शैलजा, 2014 और 2019 में दिवंगत रतनलाल कटारिया ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार में बच्चों के साथ रिश्तेदार सभी डटे
भाजपा से प्रत्याशी बंतो कटारिया की बहन बलवंती कटारिया, सुमन रंगा, कटारिया के भाई रमेश कुमार, पवन कुमार, सुरेश कुमार और उनके रिश्तेदार, जननायक जनता पार्टी से प्रत्याशी किरण पुनिया के प्रचार में उनके दोनों बेटे कनिष्क, क्षितिज और रिश्तेदारों में जीजा सुनील पुनिया, रमेश, गुरुग्राम से आए चाचा एडवोकेट जगदीश, चाचा का बेटा सतीश घरौंडा, देवरानी और उनके पिता पूर्व मंत्री किरपा राम पुनिया भी चुनाव प्रचार में लगे हैं। यह सभी शहर और गांवों में जाकर प्रचार कर रहे हैं। घर-घर जाकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस के प्रत्याशी वरुण मुलाना के पिता पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना भी रैलियों में दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की ननद व बहन चुनाव प्रचार करती हुई।

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की ननद व बहन चुनाव प्रचार करती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed