{"_id":"69751bcc8981021d51031fda","slug":"family-goes-to-pgi-jewellery-stolen-from-home-ambala-news-c-36-1-sknl1017-157024-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पीजीआई गया परिवार, घर से आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पीजीआई गया परिवार, घर से आभूषण चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सास का उपचार करवाने के लिए कैंट के रानी बाग से चंडीगढ़ पीजीआई गए परिवार के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई। वापस लौटने के बाद परिवार को घर के ताले टूटे मिले। महेश नगर थाना पुलिस ने रानी बाग निवासी कमल दत्ता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कमल दत्ता ने बताया कि वह 19 जनवरी को अपनी सास के उपचार के सिलसिले में परिवार सहित पीजीआई चंडीगढ़ गए थे।
22 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे वापस लौटे तो घर के मुख्य ताले टूटे हुए थे। दो कमरों की अलमारियों में से चोर सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के सहित 5 हजार रुपये की नकदी गायब थी। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।