{"_id":"65f3e1c95a80625b210d215b","slug":"fake-toll-free-number-of-ugc-put-online-when-ambala-student-called-she-was-cheated-of-3-lakh-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: ऑनलाइन डला यूजीसी का फर्जी टोल फ्री नंबर, अंबाला की छात्रा ने फोन किया तो 3 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: ऑनलाइन डला यूजीसी का फर्जी टोल फ्री नंबर, अंबाला की छात्रा ने फोन किया तो 3 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी
Fri, 15 Mar 2024 11:21 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:21 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 निवासी कुलदीप ने बताया कि उनकी लड़की ने लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से दाखिला रद्द करवा लिया था लेकिन यूनिवर्सिटी की तरफ से नियमों के मुताबिक दाखिले की फीस वापस नहीं की गई थी। यूजीसी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। इस तरह से वह फर्जी नंबर शिकार हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑनलाइन यूजीसी का टोल फ्री नंबर फर्जी चढ़ा हुआ है। फोन करने पर छात्रों को वह यूजीसी अधिकारी बनकर झांसे में लेते हैं और बैंक से जुड़ी जानकारी लेने के बाद खाते को खाली कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला अंबाला सिटी सेक्टर-9 में सामने आया है। छात्रा रूपम ने पहले तो लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और बाद में रद्द कर दिया। जब यूनिवर्सिटी ने पैसे नहीं लौटाए तो यूजीसी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। इस तरह से वह फर्जी नंबर शिकार हो गई। ठगों ने छात्रा के खाते से 2 लाख 98 हजार 500 रुपये निकल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर पर अधिकारी बोले: शाम तक आ जाएंगे पैसे, खाता हो गया खाली
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 निवासी कुलदीप ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज सढौरा से सेवानिवृत है। उसकी लड़की रूपम ने लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से मास्टर ऑफ सोशल वर्क के लिए आवेदन किया था और दाखिला मिल गया था। उसके पश्चात दाखिल न लेने का विचार बन गया था। बाद में दाखिला तो रद्द करवा लिया था लेकिन यूनिवर्सिटी की तरफ से नियमों के मुताबिक दाखिले की फीस वापस नहीं की गई थी।
विज्ञापन
उस समय बेटी ने यूजीसी के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी थी। दो माह बीतने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 29 मार्च 2024 को बेटी ने एक बार फिर शिकायत का स्टेट्स जानने के लिए नेट पर यूजीसी का टोल फ्री नंबर सर्च किया और उस नंबर पर फोन कर दिया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप अपनी बैंक डिटेल बता दो और आपके पैसे आज ही वापस करवा देते हैं।
विज्ञापन
उनके कहे अनुसार बेटी ने अपने बैंक की डिटेल आदि जानकारी दे दी। इस तरह से साइबर ठगों ने उसे झांसे में ले लिया और बोला कि शाम के समय पैसे आ जाएंगे। जो मैसेज फोन पर आया होगा उसे देख लेना। शाम को फोन देखा तो उसमें बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज आए हुए थे। बैंक से डिटेल निकलवाई तो उसमें से 29 मार्च को 72 हजार और थोड़े-थोड़ करके 2 लाख 98 हजार 500 रुपये निकल गए।
जांच अधिकारी के अनुसार
यूजीसी के फर्जी टोल फ्री नंबर का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर विनोद, साइबर थाना प्रभारी, अंबाला।