{"_id":"61269b8b8ebc3e79ef3a7955","slug":"fake-tet-partner-arrested-from-chandigarh-ambala-news-knl810938193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली टीईटी का साथी चंडीगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली टीईटी का साथी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। जीआरपी ने नकली टीटीई के साथी को बुधवार की शाम चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 23 वर्षीय ज्योति प्रकाश निवासी रोहताश बिहार के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से नकली रसीद कॉपी, प्रिंटर और छपाई का सामान बरामद हुआ है।
इससे पहले पकड़ा गया नकली टीटीई पंकज भी बिहार का ही रहने वाला है। घटना के दिन भी वह पंकज के साथ ही था। धरपकड़ के दौरान वह ट्रेन से उतरकर भाग गया था। ज्योति प्रकाश के पकड़े जाने पर जानकारी मिली है कि इंजीनियरिंग करने के बाद दोनों बेरोजगार थे और उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था। इस पर उन्होंने नकली आईडी कार्ड व नकली रसीद के सहारे ट्रेनोें में यात्रियों से उगाही करने की योजना बनाकर काम शुरू कर दिया था। वहीं जीआरपी का कहना है कि अभी मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी, आरोपी के साथ कुछ अन्य साथी भी शामिल हो सकते हैं और इनके तार अलीगढ़ और सिकंदराबाद में बैठे सरगना से जुड़े हो सकते हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी टीम बुधवार सुबह पांच बजे ही दलबल के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई थी। जीआरपी को खुफिया जानकारी मिली थी कि नकली टीटीई का साथी होटल के कमरे से सामान लेने आएगा। जानकारी पुख्ता होने के बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया। सूचना मिली कि आरोपी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक घूम रहा है और ट्रेन से भागने की फिराक में है। इस पर टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
यह था मामला
ट्रेन नंबर 02312 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में रविवार की रात नकली टीटीई पंकज को यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने पकड़ा था। यात्रियों ने यह भी बताया था कि उसके साथ एक अन्य युवक भी था, वह कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था। पंकज के खिलाफ छावनी जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
गुमराह करता रहा आरोपी पंकज
आरोपी पंकज सोमवार और मंगलवार जीआरपी जांच टीम को गुमराह करता है, कभी टीम को पंचकूला, कभी चंडीगढ़ तो कभी बद्दी तक घुमाता रहा। रिमांड के दौरान मंगलवार कोजब उससे सख्ती की गई तो उसने अपने साथी ज्योति प्रकाश के बारे में खुलासा कर दिया। नकली टीटीई पंकज ने सरगना आशुतोष नामक व्यक्ति के बारे में भी जानकारी दी थी। पकड़े गए दोनों आरोपी पंकज और ज्योति प्रकाश लगभग 6 महीने से ट्रेनों में नकली आईडी कार्ड और रसीद के सहारे पैसों की उगाही कर रहे थे।
जीआरपी टीम ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास नकली टीटीई पंकज के साथी ज्योति प्रकाश को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से नई रसीद बुक, प्रिंटर और छपाई का सामान मिला है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेशकर रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड मिलने पर अन्य साथियोें के बारे में पूछताछ कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। - विलायती राम, प्रभारी जीआरपी थाना।