फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fake shampoo factory busted, goods worth three crores seized

नकली शैंपू बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन करोड़ का सामान जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fake shampoo factory busted, goods worth three crores seized
ड्रग कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार को महेशनगर क्षेत्र के अधीन सोनिया कॉलोनी में चल रही नकली शैंपू बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। फैक्टरी से लगभग तीन करोड़ रुपये का शैंपू बनाने का नकली सामान जब्त किया गया है। फैक्टरी में कार्यरत दो कर्मचारियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा लिया, जबकि संचालक निवासी महेशनगर नितिन कोहली मौके से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों कर्मचारियों की पहचान भूपेंद्र व श्रीराम के तौर पर हुई है। पुलिस ने कंपनी अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुनील दहिया ने बताया कि फैक्टरी सोनिया कॉलोनी, महेशनगर में पिछले काफी समय से चल रही थी। वीरवार को संयुक्त कार्रवाई में फैक्टरी को सील कर सैंपल ले लिए गए हैं। फैक्टरी में बिना लाइसेंस सनसिल्क और क्लीनिक प्लस नाम से नकली शैंपू बनाकर बाजार में बेचे जा रहे थे। हिंदुस्तान यूनी लीवर कंपनी के नाम से यह उत्पाद बनाए जा रहे थे। नकली सामान बनाने के एवज में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट और क्रिमिनल एक्ट के साथ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ ड्रग कंट्रोल अधिकारी रजनीश और पंचकूला से ड्रग कंट्रोल अधिकारी प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों की त्वचा हो रही थी खराब
हिंदुस्तान यूनी लीवर के अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि कंपनी को लगातार शिकायतें मिल रही थी। नकली शैंपू की वजह से लोगों की त्वचा खराब हो रही थी। शिकायत के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम को जानकारी मिली कि छावनी के महेशनगर में एक फैक्टरी नकली शैंपू तैयार कर बाजार में बेचने का कार्य कर रही है। मामले की पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद ड्रग कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्री गली नंबर एक, सोनिया कॉलोनी महेशनगर में चल रही थी। यहां नकली शैंपू बनाया जा रहा था। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।

-सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, महेशनगर।
स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के तहत कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार नशा तस्करों और नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत दिनों, स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें नशे के कारोबार करने वालों और नकली सामान बनाकर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बारे में निर्देश दिए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर जल्द ही एक ऐप लांच होने वाला है। इसके तहत नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयों पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed