{"_id":"65bac05e23642b181102b147","slug":"fake-aadhaar-brought-for-bail-three-arrested-ambala-news-c-36-1-amb1001-117664-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जमानत के लिए लाया फर्जी आधार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जमानत के लिए लाया फर्जी आधार, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। नशा तस्कर की जमानत के लिए उसका भाई फर्जी लोगों को लेकर कोर्ट में पहुंच गया। जब जमानत को लेकर कोर्ट में प्रक्रिया शुरू हुई तो जमानत देने वाले दो लोगों ने अपने आधार दिए। जब उनके आधार कार्ड का वेबसाइट से मिलान किया तो वो नकली निकले।
मामला अतिरिक्त सेशन जज संजय संधीर की कोर्ट में चल रहा था। फर्जी आधार कार्ड पर नशा तस्कर की जमानत करवाने वाले उसके भाई नवीन और कुरुक्षेत्र निवासी अजय और करनाल निवासी राम पाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है। दरअसल 21 जुलाई 2023 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दीना की मंडी अंबाला कैंट निवासी अनिकेत को गिरफ्तार किया था।
इस दौरान उसके कब्जे से 8.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। तब से वो जेल में था। अनिकेत की जमानत को लेकर उसके भाई नवीन ने याचिका लगाई थी और इस दौरान वो दो लोगों को जमानत के तौर पर अपने साथ कोर्ट ले गया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।