फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Expressing anger by keeping the dead body at the bus stand for 22 hours, meeting four times without any result, warning of traffic jam

Ambala News: 22 घंटे से शव बस स्टैंड पर रखकर जता रहे रोष, चार बार की बैठक बेनतीजा, चक्का जाम की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Expressing anger by keeping the dead body at the bus stand for 22 hours, meeting four times without any result, warning of traffic jam
अंबाला। छावनी बस स्टैंड में रोडवेज चालक की हत्या के मामले में परिजनों के साथ-साथ रोडवेज यूनियन ने मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार रात करीब आठ बजे से परिजन चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव को बस स्टैंड परिसर में ही रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। करीब 22 घंटों में परिजनों व यूनियन के पदाधिकारियों संग जिला प्रशासनिक अधिकारियों की चार बैठकें हुईं जो बेनतीजा रहीं। यहां तक कि परिजनों व यूनियन पदाधिकारियों को रोडवेज जीएम अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार आदि उपायुक्त से मिलवाने पहुंचे थे। वहां भी कोई सहमति न बनने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पदाधिकारी वापस कैंट बस स्टैंड पहुंच गए। साझा मोर्चा नेता व ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान विनोद शर्मा व नेता महावीर सिंह पाई ने कहा कि अगर रात 12 तक आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक को शहीद का दर्जा, पीड़ितों को 50 लाख रुपये मुआवजा और मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी नहीं दी गई तो पूरे हरियाणा में चक्का जाम होगा। बता दें कि दिवाली की रात ड्यूटी पर तैनात रोडवेज चालक राजवीर की कार सवार आरोपियों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। जिसके कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान चालक राजवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर अंबाला डिपो यूनियन की तरफ से मांगें न मानने पर हड़ताल रही। अंबाला डिपो की करीब 200 बसों को नहीं चलाया गया। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्राइवेट व पंजाब रोडवेज की बसें यात्रियों का सहारा बनी। अंबाला डिपो की बसें पटियाला, लुधियाना, जलांधर, अमृतसर, कुल्लू मनाली, बैजनाथ, धर्मशाला, बद्दी शिमला, सहारनपुर, मेरठ और लखनऊ, दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, पंचकूला, कालका, पिंजौर, सिरसा, हिसार, पेहवा, कैथल, यमुनानगर, पानीपत, करनाल के लिए नहीं चली।
विज्ञापन

इस तरह से चला बैठकों का दौर


मंगलवार की सुबह मृतक चालक के परिजन और साझा मोर्चा यूनियन के पदाधिकारियों की एसडीएम बराड़ा, जीएम रोडवेज, डीएसपी कैंट आशीष चौधरी, नायब तहसीलदार यशवंत, डीडीपीओ व अन्य अधिकारियों के साथ अड्डा इंचार्ज कार्यालय में बैठक हुई। बैठक के दौरान बात नहीं बनी। इसके बाद दो बैठक और हुई। बाद में रोडवेज जीएम यूनियन व परिजनों को उपायुक्त अंबाला के साथ बैठक के लिए ले गए, वहां भी कोई सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज चालक की हत्या मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

-कुलदीप, लालकुर्ती थाना प्रभारी


यात्रियों से बातचीत

पोते के साथ एक घंटे से बस का इंतजार करता रहा दादा



यमुनानगर के कलानौर निवासी मोहन दास ने बताया कि वह अपने पोते कार्तिक के साथ पंजाब में बेटी के पास गया था। बेटी से मिलने के बाद वह अंबाला छावनी बस स्टैंड आया और घर जाने के लिए दोनों बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं आई। पूछने पर पता चला कि आज अंबाला डिपो की बस नहीं चल रही है। करीब एक घंटे बाद वह प्राइवेट बस से गए।




डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद प्राइवेट बस में गया घर



कालाआम्ब निवासी शंभू ने बताया कि वह निजी काम से दिल्ली गया हुआ था। मंगलवार को दिल्ली से आया और करीब डेढ़ घंटे तक बस का इंतजार करता रहा, लेकिन रोडवेज की कोई बस नहीं आई। इसके बाद पूछताछ केंद्र पर गया तो पता चला कि अंबाला डिपो की बस नहीं चल रही है। वह प्राइवेट बस के माध्यम से अपने घर कालाआम्ब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed