फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Expressed anger over not getting electricity to the fields from the schedule, Ambala

शेड्यूल से खेतों को बिजली नहीं मिलने पर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over not getting electricity to the fields from the schedule, Ambala
बिजली समस्या को लेकर रोष जताते किसान। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। खेतों की बिजली शेड्यूल के तहत न मिलने के कारण गांव शेरपुर सुलखनी के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों रोष जताते हुए कहा है कि खेतों में 6 घंटे बिजली मिल पा रही है। इसमें भी कट लगाए जा रहे है। किसानों ने पावर हाउस में संपर्क भी किया लेकिन इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। उन्होंने बिजली निगम को शेड्यूल के हिसाब से 8 घंटे बिजली देने की मांग की है।
शेरपुर सुलखनी में रोष व्यक्त कर रहे किसान यूनियन प्रदेश सलाहकार साधा सिंह , मुख्तार सिंह, प्रीता राम, जीता, अजमेर सिंह, हर्ष कुमार, प्रदीप, करनैल सिंह, प्रिंस सैनीं ,शुभकरण सैनी सहित अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी धान, गन्ने की फसल सहित अन्य फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है। लेकिन खेतों में आठ घंटे मिलने वाली बिजली अब 6 घंटे से भी कम समय मिल रही है, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती। इससे फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। किसानों को फसलें खराब होने का भय सता रहा है। ऐसे में किसान क्या करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधोया पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांवों में यह समस्या नहीं लेकिन सढ़ौरा पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांवों में यह समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं होता तो किसान बर्बाद हो जाएगा। बिजली निगम से जल्द समस्या का समाधान कर बिजली को व्यवस्थित रूप से पूरे 8 घंटे देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ सढ़ौरा विकास बंसल ने कहा कि बिजली कमी की समस्या के कारण कट लग रहे है। समस्या उच्च अधिकारियों के भी संज्ञान में है। जिस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed