फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   exclusive

अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर मैन्यूअल जारी कर दिए डेढ़ करोड़ के टेंडर

Sat, 17 Aug 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
exclusive
अपने कारनामों में लिए मशहूर नगर निगम के अधिकारियों ने एक और नए कारनामे को अंजाम दे डाला। अधिकारियों ने कर्मचारियों और ठेकेदारों से साठगांठ कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर नोटिस काल कर डाले। इसके लिए 3 ठेकेदारों से कुल 9 कार्यों की अग्रिम राशि करीब 3 लाख 10 हजार रुपये भी जमा करवा ली। इन टेंडरों को अप्रूवल देते हुए तत्कालीन निगम आयुक्त और संयुक्त आयुक्त में से दोनों ने भी इस और ध्यान देना लाजमी नहीं समझा। बता दें कि उस समय निगम के आयुक्त मीनाक्षी दहिया और संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र सिवाच थे। अब यह मामला मीडिया तक पहुंचा तो अधिकारियों व कर्मचारियों की सांसें फूल गई और इस टेंडर नोटिस को आनन-फानन में रद्द करना पड़ा। हालांकि टेंडर नोटिस कब रद्द किया गया कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इन ठेकेदारों ने जमा करवाई थी अग्रिम राशि
ठेकेदार का नाम चेक संख्या राशि
भारत सेठ 000291 40 हजार
मुकेश बहल 029937 30 हजार
मुकेश बहल 029933 50 हजार
श्री नारैण इंफ्रा 028489 40 हजार
श्री नारैण इंफ्रा 028491 30 हजार
मुकेश बहल 029939 50 हजार
मुकेश बहल 029941 70 हजार
कैसे जारी किए निगम अधिकारियों ने कारनामा
23 जुलाई को नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चालाकी दिखाते हुए 09 विकास कार्यों के टेंडर मैनुअल ही आमंत्रित कर लिया। इसमें अधिकारियों ने तर्क देते हुए लिखा कि तकनीकी खामी के चलते मैनुअल टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। बता दें कि करीब एक साल पहले से सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लागते हुए मैनुअल टेंडर आमंत्रित करने की प्रथा पर विराम लगाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि अब हर टेंडर ऑनलाइन किया जाएगा। लेकिन निगम अधिकारियों ने इसे अनदेखा कर टेंडर आमंत्रित कर डाले।
विज्ञापन

मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि ऐसा किया गया है तो इसके कारणों का पता लगाकर जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति सिंह आयुक्त, नगर निगम।
मुझे लगता है कि इस मामले में कुछ कन्फ्यूजन हो रही है। जो टेंडर हमने आमंत्रित किए थे उन्हें तो हमने रद्द कर दिया था।
संदीप राज, एमई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed