फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ex-servicemen protest on railway track, operation of 94 passenger trains including 50 goods trains affected

Ambala News: पूर्व सैनिकों का रेलवे ट्रैक पर धरना, 94 यात्री ट्रेनों सहित 50 मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen protest on railway track, operation of 94 passenger trains including 50 goods trains affected
फोटो-13 से 16
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों का रेलवे ट्रैक पर धरना, 94 यात्री ट्रेनों सहित 50 मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित
वन रैंक वन पेंशन से संबंधित मांग के लिए कर रहे थे दिल्ली कूच, पुलिस ने रोका तो ट्रैक पर दिया धरना
शाम पांच बजे पंजाब के डीजीपी की ओर से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन किया स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व सैनिकों को पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बार्डर पर रोक लिया। इस कार्रवाई से नाराज होकर पूर्व सैनिकों ने शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइनों पर धरना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह लगभग चार बजे धरने की सूचना मिलते ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और आनन-फानन ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। इस कारण अंबाला से अमृतसर और जम्मू की तरफ दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप पड़ गया। इस कारण रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
वन रैंक वन पेंशन संबंधी मांग को लेकर पंजाब में आंदोलनरत पूर्व सैनिकों ने शनिवार की अलसुबह दिल्ली के लिए कूच किया था। आंदोलनकारियों का कहना था कि केंद्र ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया है, लेकिन इसमें पूर्व सैनिकों का ख्याल नहीं रखा गया है। इस कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली कूच से पहले ही पूर्व सैनिकों को शंभू बार्डर पर ही रोक लिया गया। इसके बाद पूर्व सैनिकों की ओर से रेलवे ट्रैक पर धरने की सूचना मिलने से हरकत में आए रेलवे के उच्चाधिकारियों ने बैठक कर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को लेकर योजना तैयार की।
विज्ञापन

इसके तहत 20 मेल और एक्सप्रेस और 13 यात्री ट्रेनें पूर्णरूप से रद रहीं। जबकि 32 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा गया। 20 ट्रेनों को बीच रास्ते रद किया गया और नौ ट्रेनों को बीच रास्ते से वापस चलाया गया। इस तरह से कुल 94 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इसके अलावा 50 मालगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित हुआ। इसमें से 15 मालगाड़ियों को बदले मार्ग से और 35 को बीच रास्ते रोका गया है। शाम पांच बजे के करीब पंजाब के डीजीपी की ओर से मिले आश्वासन के बाद पूर्व सैनिकों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्टेशन पर स्थित खानपान स्टाल संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो सामान की मात्रा भरपूर रखें, विशेषकर रेल नीर का ताकि इसकी कमी न होने पाए। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। दूसरी ओर रेल यात्री स्टेशनों पर परेशान और जानकारी के लिए चक्कर काटते नजर आए।
----------------
पूर्णतौर पर रद रहीं ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 11057, 12497, 12029, 13005, 11077, 22439, 14611, 12237, 14649, 12471, 12919, 15707, 18238, 13152, 12326, 22462 रद रहीं।
-------------
बीच रास्ते रद ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14815, 14735, 13307, 14603, 14613, 12054, 12460, 04653, 04217, 05005, 15097, 04677, 15211, 04651, 04645, 12379, 19325, 12751, 12413 व 12715 को बीच रास्ते रद किया गया।

------------
बीच रास्ते से संचालित
ट्रेन नंबर 14887, 14736, 13308, 14613, 12588, 14605, 14619, 15212 और 05005 को बीच रास्ते के स्टेशन से चलाया गया।
---------------
बदले मार्ग से संचालित
ट्रेन नंबर 11057, 12497, 12029, 13005, 13151, 11077, 22439, 14611, 12237, 14649, 12471, 12919, 15707,18238, 13152, 12326, 22462, 12426, 12014,12204, 15654, 14618, 12920, 12472, 14508, 15654, 15708, 12716, 11078, 20807, 11058 और 12414 को बदले मार्ग से गंतव्य की तरफ भेजा गया।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed