फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Evicted son took loan on mother's house, father filed case

बेदखल बेटे ने मां के मकान पर लिया लोन, पिता ने कराया केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Evicted son took loan on mother's house, father filed case
अंबाला। बेदखल बेटे व एक निजी बैंक कर्मी पर धोखाधड़ी से मां के नाम 90 गज के मकान पर लोन लेने के आरोप लगे हैं। इसका खुलासा बेटे के पिता चमन लाल ने अंबाला रेंज के आईजी के नाम शिकायत सौंपकर किया। उनका कहना था कि बेदखल बेटे ने फर्जी तरीके से लोन लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता चमन लाल ने शिकायत में बताया कि उन्होंने उनके बेटे ब्रह्मदेव कुमार को अचल संपत्ति से बेदखल कर रखा है। एक निजी बैंक अंबाला के कर्मचारी के साथ मिलीभगत करके उसके बेटे ब्रह्मदेव कुमार ने उनके 90 गज के मकान पर लोन ले लिया जबकि यह मकान उसकी पत्नी लछमी देवी के नाम है। चमन लाल ने बताया कि बैंक ने फर्जी तरीके से उसके बेटे को लोन दिया है। उन्हें यह मालूम भी नहीं था कि उनके मकान पर लोन है। जब उनके बेदखल किए गए बेटे ने बैंक की किस्त नहीं भरी तो अब बैंक कर्मचारी उन्हें फोन करके तंग कर रहे हैं। मकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि बैंक कर्मी और उसका बेटा उक्त मकान को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 फरवरी 2020 को उन्होंने एसपी यमुनानगर को शिकायत सौंपी थी। जांच में खुलासा हुआ था कि जो दस्तावेज बैंक द्वारा पेश किए गए वह फर्जी हैं। इसके बावजूद बैंक कर्मचारी उन्हें बार-बार फोन करके परेशान कर रहे हैं। इस बारे में एसपी और डीसी यमुनानगर को दोबारा शिकायत सौंपी थी। शिकायत इक्नॉमिक सेल यमुनानगर में भेजी गई। इसके बाद शिकायत पुलिस थाना शहर जगाधरी में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed