फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Every wish is fulfilled in the 100 year old temple of Lord Hanuman

Ambala News: भगवान हनुमान के 100 वर्ष पुराने मंदिर में हर मन्नत होती है पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Every wish is fulfilled in the 100 year old temple of Lord Hanuman
अंबाला सिटी। शहर के रेलवे स्टेशन पर स्थित प्राचीन भगवान हनुमान मंदिर 100 वर्ष से अधिक पुराना है। मंदिर के पंडित अमित शर्मा ने बताते हैं कि हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित हुए 100 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। इस प्रतिमा को सिद्ध माना जाता है। सिद्ध प्रतिमा की पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए इस मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था बनी हुई है। मंदिर में लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया जाता है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह पांच बजे से ही कार्यक्रम शुरू होंगे। सुबह पांच बजे भगवान हनुमान जी का चोला बदला जाएगा। इसके बाद विशेष पूजा शुरू होगी। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा दिन भर भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

51 फुट की प्रतिमा की होगी विशेष पूजा
अंबाला सिटी के रामनगर में स्थित श्री सालासर खाटू श्याम मंदिर सेवा सदन में भगवान हनुमान की 51 फुट ऊंची प्रमिता स्थापित की गई है। सदन के अध्यक्ष उदय धीमान ने बताया कि उनकी भगवान हनुमान जी में बड़ी श्रद्धा है। इसलिए उन्होंने सभा बनाकर इस मंदिर का निर्माण करवाया। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही मूर्ति विमोचन का कार्य शुरू होगा। इसके बाद शाम को साढ़े सात बजे संकीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें मेयर शैलजा सचदेवा मुख्य तौर पर शामिल रहेंगी। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व इस मंदिर की स्थापना हनुमान जन्मोत्सव पर ही हुई थी।
विज्ञापन

ईष्ट देवता मानकर बनवाई थी 45 फुट की प्रतिमा
अंबाला। भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर अंबाला छावनी के विकासपुरी में स्थित साईं मंदिर में सन 2004 में भगवान हनुमान जी की 45 फुट की प्रतिमा बनाई थी। स्वामी सत्यानंद महाराज ने बताया वे भगवान हनुमान जी को अपना ईष्ट देव मानते हैं। इसी कारण उन्होंने यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा बनवाई थी। तब से लेकर अब तक हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सुबह आठ बजे सवामन लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर में भंडारा भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी
भगवान हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जिला अंबाला के मंदिरों में शुक्रवार से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। अंबाला सिटी व छावनी में कई बड़े और प्राचीन मंदिर हैं जहां भगवान हनुमान की सिद्ध प्रतिमाएं हैं। भगवान हनुमान के मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके बाद दिन भर विभिन्न मंदिरों में भंडारे आयोजित होंगे। इसके बाद शाम को भजन कीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed