फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Every interest store will be modern, youth will be able to become entrepreneur: MP Saini

आधुनिक होंगे हर हित स्टोर, युवा बन सकेंगे उद्यमी : सांसद सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Every interest store will be modern, youth will be able to become entrepreneur: MP Saini
गांव लखनौरा हित स्टोर के उद्घाटन के दौरान मौजूद कुरूक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी - फोटो : Ambala
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा रविवार को 71 हर हित स्टोर का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। यह हर हित स्टोर प्रदेश के विभिन्न जिलों में खोले गए हैं। गांव लखनौरा में रविवार को कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने हर हित स्टोर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

स्टोर के संचालक यशपाल व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए सांसद ने कहा कि हर हित स्टोर योजना से हरियाणा के युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने का एक अवसर प्राप्त होगा। इससे युवाओं को व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। युवा आत्मनिर्भर व उद्यमी बन सकेंगे। इन स्टोर के माध्यम से सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले दैनिक जरूरतों के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों तक उचित मूल्य पर पहुंच सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

सांसद सैनी ने कहा कि इस योजना के तहत हरियाणा सरकार युवा फ्रैंचाइजी के साथ-साथ सूक्ष्म व लघु उद्योग (एमएसएमई), सरकारी सहकारिता संस्थाओं, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन), स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के व्यापार को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हर हित स्टोर गांव, शहर में खोले जाएंगे और ये आधुनिक रिटेल स्टोर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नायब सैनी ने कहा कि यदि आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर है तो वह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण प्राप्त कर स्टोर खोल सकता है। इस मौके पर एसडीएम नीरज, तहसीलदार दिनेश ढिल्लों, बीडीपीओ संजय टांक, मारकंडा मंडल प्रधान जसविंद्र बख्तुआ, नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed