फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after theft in Co-operative Bank, there are bushes in the back plot, not even a camera on the back wall

Ambala News: को-ऑपरेटिव बैंक में चोरी के बाद भी पीछे प्लाॅट में झाड़ियां, पिछली दीवार पर कैमरा तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Even after theft in Co-operative Bank, there are bushes in the back plot, not even a camera on the back wall
अंबाला। दी अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के लॉकरों से चोरी मामले में अभी भी बैंक प्रबंधन की लापरवाही देखने को मिली रही है। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है और बैंक की सुरक्षा को लेकर अभी भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पहले की तरह अभी भी बैंक की पिछली दीवार के पास झाड़ियां खड़ी हुई हैं। उसे साफ करवाना तो दूर, बैंक की बाहर की सुरक्षा के लिए भी कैमरा नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं बैंक शिफ्टिंग तक चोरी के बाद यह तमाम बंदोबस्त करने चाहिए थे, ताकि इस तरह की वारदात दोबारा न हो सके। यह तमाम सवाल पीड़ित उपभोक्ताओं ने अभी तक चोरों का सुराग न लगने पर उठाए। पीड़ितों का कहना था कि पुलिस की ओर से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पुलिस की कुछ संदिग्ध पर नजर है और मजबूत लीड पर काम किया जा रहा है। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पीड़ित लॉकरों से बयान दर्ज हो गए हैं और कुछ एक ही रह गए है। जल्द ही चोरी का सही आंकड़ा सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed