Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after the councillors submitted their list, no new streetlights were installed in the wards.

Ambala News: पार्षदों के सूची सौंपने के बाद भी वार्डों में नहीं लगी नई स्ट्रीट लाइट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Even after the councillors submitted their list, no new streetlights were installed in the wards.
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय के स्टोर में धूल फांक रही नई स्ट्रीट लाइट्स। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद सदर के अधीन पार्षदों को वार्डों में नई स्ट्रीट लगाने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यह हालात तब है जब पार्षदों ने जरूरत के हिसाब से वार्ड में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों की सूची भी विभाग को सौंप दी है, बावजूद इसके अभी तक नई स्ट्रीट लाइटें डिब्बों में ही बंद हैं।
नगर परिषद के अधिकारी को हाउस द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है जोकि धरातल पर उतरकर वार्ड पार्षदों की ओर से सौंपी सूची की तहकीकात करेगी कि वार्ड पार्षदों द्वारा सौंपी गई सूची सही भी है या नहीं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने 1329 नई स्ट्रीट लाइट को मंगवाने की योजना जनवरी माह में तैयार की थी, इसके बाद सरकार ने दो एजेंसियों से स्ट्रीट लाइट को लेने के निर्देश दिए। इस प्रक्रिया में छह माह का समय बीत गया। अगस्त माह में सभी नई स्ट्रीट लाइट नगर परिषद कार्यालय पहुंच गई थीं, लेकिन इन स्ट्रीट लाइटों को लगाने से पहले नगर परिषद के मनोनीत सदस्यों की एक टीम बना दी गई और उस टीम को निर्देश दिए गए कि जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं मिलेगी तब तक अंबाला छावनी के किसी भी हिस्से में नई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लाख की लागत से लगेंगी लाइटें : नगर परिषद ने नई स्ट्रीट लाइटों को वार्ड स्तर पर लगाने की निविदा लगभग 9 लाख रुपये में फाइनल कर दी है। रेवाड़ी की एक कंपनी को यह कार्य सौंपा गया है जोकि स्ट्रीट लाइटों को बिजली के खंभों पर लगाने का कार्य करेगी, वहीं नई स्ट्रीट लाइटों का रख-रखाव खुद वह कंपनी करेगी, जिससे स्ट्रीट लाइटें ली गई हैं।
कंपनी के साथ सरकार का पांच साल का ठेका हुआ है। इस दौरान छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खामी को भी कंपनी दूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed