फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after five days, the situation in Lal Kurti has not improved, dirty water is coming out

Ambala News: पांच दिन बाद भी लाल कुर्ती में नहीं सुधरे हालात आ रहा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Even after five days, the situation in Lal Kurti has not improved, dirty water is coming out
लालचंद
अंबाला। पांच दिन बाद भी छावनी के लाल कुर्ती बाजार में पानी को लेकर हालात नहीं सुधरे। घरों में आ रहे गंदे पानी के कारण लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन पहले टेलीकॉम कंपनी की ओर से लाल कुर्ती बाजार में जमीन की नीचे तारें डालने का काम किया जा रहा था। यह काम मशीन की ओर से किया जा रहा था। मशीन के जरिए तीन जगह गड्ढे किए गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान दो जगह से पानी की पाइप टूट गई। इसके बाद लाल कुर्ती बाजार की वाल्मीकि बस्ती में पानी जमा हो गया। तीन दिन तक लोग पानी और कीचड़ से परेशान रहे। अगले दिन से जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से पानी की पाइप लाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है लेकिन अभी तक पानी की पाइप ठीक ही नहीं हुई। ऐसे में लोग आसपास के क्षेत्रों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। वहीं गीता आश्रम और आंगनबाड़ी के सामने सड़क पर अभी भी कीचड़ जमा है।
विज्ञापन

फोटो: 60
चार दिन से आ रहा गंदा पानी
वाल्मीकि बस्ती निवासी लालचंद ने बताया कि चार दिन हो गए हैं बस्ती में गंदा पानी आ रहा है। जिसके कारण वह आसपास के क्षेत्र से पानी भरकर जा रहे हैं।
फोटो: 61
राजेश्वर ने बताया कि तारे डालने के लिए तीन जगह से खुदाई की गई थी। जिसके कारण दो जगह से पानी की पाइप लीक हो गई थी लेकिन चार दिन हो गए है पानी की पाइप लाइन ठीक नहीं हो रही है। आंगनवाड़ी के सामने कीचड़ जमा हुई पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दो दिन से कर्मचारी पाइप लाइन जोड़ने का काम कर रहे हैं। वीरवार को पाइप लाइन जोड़ दी गई है। काॅलोनी में पानी भी आ गया है तो कुछ समय बाद साफ पानी आ जाएगा।
जगदीप सिंह विर्क, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी

लालचंद

लालचंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed