फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after 3 years, 7 departments have not shifted to the mini secretariat, SDM will say action

3 साल बाद भी लघु सचिवालय में शिफ्ट नहीं हुए 7 विभाग, एसडीएम बोले करेंगे कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Even after 3 years, 7 departments have not shifted to the mini secretariat, SDM will say action
बराड़ा। लघु सचिवालय बने तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक लघु सचिवालय में सात विभागों के दफ्तर शिफ्ट नहीं हो पाए हैं। इसके चलते लोगों को अपने कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगभग तीन वर्ष पहले लघु सचिवालय का निर्माण इसलिए किया गया था, ताकि सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे आ सकें। इससे लोगों को इधर-उधर न भटकना पड़े। इसके साथ ही लोगों के काम समय पर हो सकें। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। अभी भी कुछ कार्यालय बाहर किराए पर चल रहे हैं। इससे सरकार को भी चूना लग रहा है।
विज्ञापन

दरअसल कसबा में 6 सितंबर 2018 को लघु सचिवालय का उद्घाटन किया गया था। तब तत्कालीन विधायक संतोष सारवान ने लघु सचिवालय के उद्घाटन पर कहा था कि अब लोगों को अपने काम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। तब से अब तीन साल बीत चुके हैं और रोजगार कार्यालय, कृषि विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बागवानी कार्यालय, एपीआरओ कार्यालय, वन विभाग व मछली पालन विभाग अब तक लघु सचिवालय में शिफ्ट नहीं हो सके हैं। इस कारण लोगों को अपने काम के लिए संबंधित विभागों के चक्कर अलग अलग जगह पर लगाने पड़ रहे हैं। प्रदीप शर्मा, अखिल, सतपाल, राकेश व गोविंद का कहना है कि यदि सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे नहीं होंगे तो करोड़ों रुपये खर्च कर लघु सचिवालय बनाने का क्या फायदा हुआ। यदि सभी कार्यालय एक जगह होंगे, तो काम भी समय पर होंगे। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा फायदा दिव्यांग व बुजुर्गों को होगा। इसलिए जो कार्यालय लघु सचिवालय से बाहर हैं, उन्हें जल्द ही लघु सचिवालय शिफ्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जो भी कार्यालय लघु सचिवालय के बाहर हैं। संबंधित कार्यालय पत्र लिखकर दें। इसके बाद उनको लघु सचिवालय में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
गिरिश कुमार, एसडीएम बराड़ा।
फोटो-34
प्रमोद सिंगला बने अग्रवाल सभा कार्यकारिणी के द्विवार्षिक प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। अग्रवाल सभा कार्यकारिणी का द्विवार्षिक 2022-23 का चुनाव सर्वसम्मिति से मौजूदा प्रधान प्रमोद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी में प्रमोद सिंगला को प्रधान, अजय जैन व विशाल सिंगला को उपप्रधान, राजेश्वर गुप्ता को महासचिव, अजय गर्ग को कोषाध्यक्ष व पवन गुप्ता को ऑडिटर नियुक्त किया गया।
इस मौके पर अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान सुशील सिंगला, रविंदर गर्ग, श्रवण गोयल, विकास सिंगला, धर्मपाल सिंगला, कुलदीप गुप्ता, नीरज गोयल सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान ने शपथ लेने के बाद कहा कि जो भरोसा अग्रवाल समाज द्वारा उन पर किया गया है, उसका वो पूरी निष्ठा, ईमानदारी व जिम्मेवारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी गठन के अवसर पर संतोष गोयल, राकेश सिंगला, राजेश सिंगला, हरतिंदर गोयल, विनोद गोयल, अमित मोहन, शरद बंसल, धीरज गोयल, पंकज सिंगला, राजेश गोयल सहित अग्रवाल समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो-38
बदहाल बना धीन-सालहेपुर मार्ग
18 साल में एक बार हुई सड़क की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। धीन से सालहेपुर मार्ग लंबे समय से बदहाल बना हुआ है। हालात ये हैं कि वाहन चालकों का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है । रात के समय में तो इस मार्ग से सफर करना जोखिम बना है । मार्ग पर कई वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो चुके हैं।
मार्केट कमेटी की अनदेखी के कारण मार्ग पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। कारणवश राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अनिल कुमार, कमल सैनी, संजीव कुमार, पंकज, बंटी, संदीप व अमित ने बताया कि इस सड़क की करीब 18 सालों में केवल एक बार मरम्मत की गई है। इसके चलते मार्ग पर लंबे समय से हालात बदतर बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर गड्ढों के कारण हादसे तक घटित हो रहे हैं। बारिश के समय तो गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या गहरा जाती है।
उन्होंने बताया कि मार्ग पर कई जगह तो सड़क का नामोनिशान तक गायब हो गया है। यह हिस्सा मार्केट कमेटी के अधीन आता है। ग्रामीणों के अनुसार शिकायत करने के बावजूद विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है । धीन गांव के रहने वाले किसान करनैल सिंह, नवनीत, धर्मपाल व करम सिंह ने बताया कि उनके खेत इसी मार्ग पर है। मार्ग की खस्ताहाल के कारण उनके लिए खेतों तक आना जी का जंजाल बन गया है। पूरे मार्ग पर गढ्ढे ही गड्ढे होने के कारण ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल व अन्य वाहन खेतों तक लाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय तो सड़क से गुजरना ही मुश्किल हो जाता है।
------------
विभाग ने पहले ही टेंडर लगा दिया था। इसे बार-बार रिकॉल भी किया गया। लंबे समय बाद धीन साहलेपुर मार्ग के टेंडर का अलॉटमेंट शुक्रवार को गया है। दस - पंद्रह दिन में मार्ग पर कार्य शुरू हो जाएगा।
सुशील कुमार, जेई, मार्केट कमेटी बराड़ा।
-------------------------------------------------
फोटो-39
पहने मास्क, सामाजिक दूरी का करें पालन-एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। तेजी से बढ़ते वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते जहां सरकार गंभीर दिखाई दे रही है, वहीं लोगों की लापरवाही सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है। एक ओर सरकार ने लोगों का टीकाकरण करने के कार्य में तेजी ला दी है, वहीं अब भी कुछ लोग भ्रम की स्थिति में टीकाकरण करवाने से हिचकिचा रहे हैं। बुद्धिजीवियों का मानना है कि यदि लोग अपनी लापरवाही से बाज न आए तो लॉक डाउन की स्थिति दोबारा से फिर उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में यदि लॉकडाउन लगता है तो उसके लिए जनता खुद जिम्मेदार होगी। क्योंकि मास्क लगाने सहित सरकार द्वारा जारी अन्य नियमों को लोग भुला चुके हैं। एसडीएम गिरीश कुमार चावला ने उपमंडल वासियों से सार्वजनिक स्थल पर मास्क पहनने के साथ सरकार द्वारा जारी अन्य सावधानियां बरतने की अपील करते हुए कहा कि मास्क न लगाने की लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है।

---------------------------------
95 ने कराई आंखों की जांच, 14 में मिला मोतियाबिंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। गुरुद्वारा संत बाबा प्रेम सिंह व कपिल अस्पताल के संयुक्त पहल पर आंखों के निशुल्क जांच शिविर का आयोजन गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रांगण में किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस शिविर में 95 रोगियों की आंखों की जांच नेत्र रोग विशेषज्ञों के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा की गई। इनमें 14 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, उन्हें यथाशीघ्र चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविर में सक्षम/माधव नेत्र बैंक की टीम के साथ कपिल आई अस्पताल की ओर से रमन रावत, पाला राम, आशीष कुमार, सुरिंदर कुमार और मुहम्मद वसीम रजा ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed