{"_id":"6aac49f9133884f6ce0fe950","slug":"eow-arrests-three-accused-in-rice-scam-ambala-news-c-36-1-amb1001-169719-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चावल घोटाले में ईओडब्ल्यू ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चावल घोटाले में ईओडब्ल्यू ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। कांटे (वेट ब्रिज) के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर कंपनी को लाखों रुपये की चपत लगाने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 34 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र के अंतर्गत जटवाड़ गांव स्थित ओयसिस एथानोल इंडस्ट्रीज के अजय (निवासी साउथ सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर, यूपी) ने 25 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि 23-24 जून की रात को आरोपी ट्रक चालकों और वेट ब्रिज कर्मियों ने मिलीभगत कर कांटे की रीडिंग में हेराफेरी की। इसके बाद फर्जीवाड़े के जरिये कंपनी का चावल बेचकर भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ईओडब्ल्यू प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार और जांच अधिकारी एएसआई सतबीर की टीम ने तफ्तीश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैथल के टीक गांव निवासी विवेक कुमार, कुरुक्षेत्र के मंडौखरा गांव निवासी कुलबीर सिंह और करनाल के मलिकपुर खालसा गांव निवासी प्रवीण कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के 3,34,000 रुपये बरामद कर लिए हैं। ईओडब्ल्यू की टीम ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराध और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।