फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Entering the house, mother and son attacked with sticks and rods, son injured

घर में घुसकर मां बेटे पर डंडों व रॉड से हमला, बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, mother and son attacked with sticks and rods, son injured
अंबाला। शहजादपुर के गांव मंगलौर स्थित एक घर में घुसकर महिला और उसके बेटे पर करीब दर्जर भर हमलावरों ने डंडों व सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला और उसका बेटा घायल हो गया। हमलावरों के चंगुल से मां और बेटे को पड़ोसियों ने छुड़वाया। इसके बाद महिला की शिकायत पर 11 हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी बेटी से एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत महिला ने थाना में की थी। थाना शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति विदेश गए हुए हैं। घर में वह उसकी बेटी और बेटा है। शुक्रवार की शाम उसके बेटे के मोबाइल पर सौदागर निवासी गांव खेड़ी मानकपुर का फोन आया था। सौदागर उसके बेटे से गाली गलौज करने लगा और गोली से मारने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद आठ बजे रात महिंद्र , रोबिन , राहुल , कीमती , कमल , विजय, गुरमीत, साहिल व रोहित निवासी गांव खेड़की मानकपुर व जगदीश उर्फ चैनी गांव मंगलौर अपने हाथों में डंडे व सरिये लेकर उसके घर पर आए और गाली गलौज करते घर के अंदर घुस गए। महिला के अनुसार हमलावरों ने उसे और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी बेटी के साथ अंबाला में रोबिन निवासी गांव खेड़ी मानकपुर ने छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत उन्होंने महिला थाना अंबाला में कि हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी सौदागर, महिंद्र, रोबिन, राहुल, कीमती, कमल, विजय, गुरमीत, साहिल, रोहित, जगदीश उर्फ चैनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed