{"_id":"62f167c195d197708376b1a0","slug":"entering-the-house-attacked-the-mother-and-sons-with-sticks-ambala-news-knl1173247144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां-बेटों पर डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर मां-बेटों पर डंडों से किया हमला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। घर में जबरन घुसकर सो रहे दो भाइयों पर तीन युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। बच्चों को बचाने आई मां को भी हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में नीतू ने बताया कि वह नरेश विहार अंबाला की निवासी है। उसके दो लड़के साहिल उम्र 26 साल व अनमोल उम्र 23 साल है जोकि मेहनत मजदूरी करते हैं। रविवार की रात वह तीनों खाना खाने के बाद सो रहे थे। रविवार और सोमवार की देर रात 1.30 पर उसके दरवाजे पर कुछ लड़के आए और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगे। उसने उठकर दरवाजा खोल दिया। तीन लड़कों के हाथ में डंडे थे। उन्होंने उसको धक्का देकर गिरा दिया। तीनों डंडे लिए घर में घुस आए और सोते हुए उसके दोनों बेटों को डंडों से पीटने लगे। उसने बेटों को छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया।
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तो तीनों युवक मौके से फरार हो गए। तीनों घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां पर दोनों बेटों की नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया।